1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भगवान का दिया सब कुछ है, बस बीवी नहीं है, बुजुर्ग ने शादी के लिए देवताओं से हाथ जोड़कर मांगी मन्नत

Video: भगवान का दिया सब कुछ है, बस बीवी नहीं है, बुजुर्ग ने शादी के लिए देवताओं से हाथ जोड़कर मांगी मन्नत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 06, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 04:27 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद लोग हंसने को मजबूर हो गए।

भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करता बुजुर्ग- India TV Hindi
भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करता बुजुर्ग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के इस दौर में हमें हर रोज कुछ न कुछ अनोखा और मजेदार देखने को मिलते रहता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देख लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बूढ़ा आदमी भगवान से खुद के लिए एक बीवी मांग रहा है। 

भगवान के सामने हाथ जोड़कर बुजुर्ग ने खुद के लिए मांगी पत्नी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स एक चबुतरानुमा देवता के सामने हाथ जोड़े बैठा है और उनसे एक पत्नी के लिए प्रार्थना कर रहा है। बुजुर्ग भगवान से कहता है कि उसके पास किसी चीज की कोई कमी नहीं है, बस उसके पास पत्नी नहीं है। कैसे भी कर के उसकी शादी करवा दीजिए। जिसके बाद वह उनकी पूजा-पाठ में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। इस दौरान बुजुर्ग के चेहरे पर साफतौर पर उसकी बेबसी देखी जा सकती है। 

वायरल वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर खूब लिए चटकारे 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। फिलहाल यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस बुजुर्ग की मन्नत को सुन हंसने पर मजबूर हो गए। वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भगवान इस बुजुर्ग की प्रार्थना जल्द ही सुन लें। दूसरे ने लिखा- इसकी यह मन्नत सुनकर तो भगवान भी अपने हाथ खड़े कर लेंगे। तीसरे ने लिखा- टांग कब्र में है और इन्हें अभी भी लड़की चाहिए। चौथे ने लिखा- वैलिडिटी खत्म हो रही है आपकी, पहले वो मांग लीजिए फिर औरत मांगिएगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति

100 साल से भी ज्यादा वक्त से जल रहा है ये बल्ब, जानें अब तक यह खराब क्यों नहीं हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।