1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली की Pollution रोकने के लिए आनंद महिंद्रा ने दिया कैसा आईडिया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है चर्चा

दिल्ली की Pollution रोकने के लिए आनंद महिंद्रा ने दिया कैसा आईडिया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है चर्चा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 08, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 04:25 pm IST

दिल्ली-NCR में वायू प्रदूषण 'खतरनाक' स्थिति में बनी हुई है। इस वजह से दिल्ली-NCR के लोगों को काफी समस्या हो रही है। अब इसे रोकने के लिए आनंद महिंद्रा ने एक आईडिया शेयर किया है।

Viral- India TV Hindi
दिल्ली की प्रदूषण कम करने के लिए आनंद महिंद्रा ने दिया कैसा आईडिया Image Source : SOCIAL MEDIA

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को तो आप जानते ही होंगे। आनंद महिंद्रा देश के जाने-माने उद्योगपति हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा अकसर समाज के समस्याओं को सोशल मीडिया पर प्वाइंट आउट करते रहते हैं और साथ ही इसके समाधान के लिए भी कुछ ना कुछ उपाय भी लोगों को सुझाते हैं। अभी दिल्ली और NCR में सबसे बड़ी दिक्कत प्रदूषण की चल रही है। इसे रोकने के लिए सरकार अलग-अलग प्रयास भी कर रही है। इसी बीच आनंद महिंद्रा ने भी पॉल्यूशन को रोकने के लिए एक विचार सुझाया है।

आनंद महिंद्रा ने दिया आईडिया

सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर अकसर आप देखते होंगे कि आनंद महिंद्रा समाज की समस्याओं को प्वाइंट आउट करते हुए उसके समाधान की बात करते हैं। अभी उन्होंने प्रदूषण को रोकने के लिए रिजनरेटिव एग्रीकल्चर का प्रयास करने का विचार दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'दिल्ली के प्रदूषण को ठीक करने के लिए रिजनरेटिव एग्रीकल्चर को एक मौका देना चाहिए। यह पराली जलाने का एक लाभकारी विकल्प प्रदान करता है और साथ ही मिट्टी की उत्पादकता भी बढ़ाता है।'

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

बता दें कि खबर लिखे जाने तक आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट और उसके साथ लगे वीडियो को 2 लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखेने के बाद एक यूजर ने लिखा- प्रदूषण की वजह से दिल्ली की जनता काफी परेशान है, इसे कम करने के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- पॉल्यूशन से परमानेंट सॉल्यूशन वैज्ञानिक तरीके से ही निकाला जा सकता है। इस वीडियो और प्रदूषण पर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

बस यही देखना बाकी रह गया था! चलती ट्रेन में बंदे ने किया कुछ ऐसा कि लोग बोले- 'पगला गए हो क्या बे'

दुनिया के सबसे महंगे होटल में आपका स्वागत है, यहां एक रात बिताने के लिए देने पड़ेंगे 83 लाख रुपये

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।