1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्रिएटिविटी दिखाओ तो ऐसी कि आनंद महिंद्रा भी फिदा हो जाएं, फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

क्रिएटिविटी दिखाओ तो ऐसी कि आनंद महिंद्रा भी फिदा हो जाएं, फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2024 06:42 am IST,  Updated : Apr 01, 2024 06:42 am IST

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एक फोटो शेयर करते हुए एक गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है जो शख्स ने अपने बिजनेस के लिए अपनाई है। फोटो देखकर आप भी शख्स की क्रिएटिविटी पर फिदा हो जाएंगे।

वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

देश में बदलते समय के साथ ही साथ मार्केट में लोगों का कंपटीशन काफी बढ़ रहा है। अगर आप मार्केट में सबसे यूनिक नजर नहीं आएंगे तो आप पीछे रह जाएंगे। इसी कारण हर कोई अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी में गजब की क्रिएटिविटी दिखा रहा है। समय-समय पर ऐसी क्रिएटिविटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। अब एक नई क्रिएटिविटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे आनंद महिंद्रा ने खुद शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने मार्केटिंग करने के लिए ऐसी कौन सी क्रिएटिविटी दिखाई जो आनंद महिंद्रा को पसंद आ गया।

फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

आप सभी जानते हैं कि इस समय पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ IPL का क्रेज चल रहा है। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम के जीतने की बात कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने अपनी दुकान की मार्केटिंग करने के लिए इसी का इस्तेमाल किया है। दरअसल शख्स ने अपने दुकान पर World Idly Day के अवसर पर IPL 'Idly Premier League' की शुरूआत कर दी। और इसका एक पोस्टर अपने दुकान के बाहर लगवा दिया, जिसकी फोटो आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को आनंद महिंद्रा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा कि, 'मार्केटिंग में भारतीय रचनात्मकता को कोई नहीं रोक सकता। इस 'आईपीएल' को रविवार की सुबह सबसे ज्यादा रेटिंग मिलती है। मैंने संडे इडली की होम डिलीवरी के लिए अपने 'सीज़न टिकट' आरक्षित कर लिए हैं, खेल शुरू करते हैं।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 95 हजार लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारत में क्रिएटिविटी की कोई नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या क्रिएटिविटी है।

ये भी पढ़ें-

पेड़ को काटते ही छूटने लगा पानी का फव्वारा, लोग मान रहे चमत्कार, देखें यह वायरल Video

ये पहाड़ पैदा करता है अपने बच्चे, अगर महिलाएं रख लें तो वे भी हो जाएंगी प्रेग्नेंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।