1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी के डांस से हिल गया पूरा सोशल मीडिया, अंकल ने देख कहा- 'वाह क्या बात है'

आंटी के डांस से हिल गया पूरा सोशल मीडिया, अंकल ने देख कहा- 'वाह क्या बात है'

 Published : Apr 03, 2023 08:46 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 08:46 pm IST

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो दो दिन से एक फोटो वायरल हो रही थी उस फोटो को लेकर मेट्रो भी चर्चा में थी।

viral dance video- India TV Hindi
वायरल डांस वीडियो Image Source : INSTAGRAM/SUNITA MITTAL

मेट्रो में सफर के दौरान अगर आप किसी को नाचते या गाते हुए देखें तो हैरान न हों। मेट्रो में ये सब अब आम बात हो गई है। ऐसे लोग आपको हर रोज मेट्रो में मिल जाएंगे। दिल्ली मेट्रो ने भी ऐसे लोगों के लिए निर्देश जारी किया था कि मेट्रो में किसी भी तरह की फिल्म नहीं बनाना है। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन इन सबके बावजूद वीडियो बनाने वालों की संख्या घटने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो दो दिन से एक फोटो वायरल हो रही थी उस फोटो को लेकर मेट्रो भी चर्चा में थी। 

जब महिला ने किया मेट्रो में डांस 

अब इस वीडियो को लेकर भी दिल्ली मेट्रो चर्चा में है। इस वीडियो में एक महिला को आप देख सकते हैं। महिला बॉलीवूड की एक पूराने गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। महिला चलती मेट्रो में डांस करती है। वहीं आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कई यात्री महिला को देख रहे होते हैं। महिला इन सबके बिना परवाह किए वो बेहतरीन डांस करती है। 

यूजर्स दिया रिक्शन 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप आज भी 20 साल की लगती है। एक यूजर ने लिखा कि जब रील बनान है तो दुनिया की परवाह क्या करना है? एक यूजर ने लिखा कि कुछ तो बुढ़ापे का शर्म करो। अपनी उम्र का ख्याल तो करिए। कुछ यूजर्स ने महिला को ट्रोल करने की कोशिश की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।