1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस हैवी ड्राइवर को देख सोशल मीडिया की जनता हुई हैरान, ऑटो से किया ऐसा स्टंट कि लोगों का डोल गया दिमाग

इस हैवी ड्राइवर को देख सोशल मीडिया की जनता हुई हैरान, ऑटो से किया ऐसा स्टंट कि लोगों का डोल गया दिमाग

 Published : Mar 14, 2023 12:06 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 12:06 pm IST

इस पहले कार स्टंट या बाइक स्टंट का वीडियो तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन आज देखिए ऑटो स्टंट का वीडियो, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

viral auto stunt video- India TV Hindi
वायरल ऑटो स्टंट वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसे में कई बार कुछ वीडियो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि देखने के बाद हैरानी ही होती है। वीडियो देखने के बाद यकीन नहीं होता है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा वीडियो है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। इस पहले कार स्टंट या बाइक स्टंट का वीडियो तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन आज देखिए ऑटो स्टंट का वीडियो, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। 

ऑटो वाले ने जान अटका दी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटो सड़क पर तेजी से दौड़ता नजर आ रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो वाला आगे बढ़कर अपने ऑटो से ऐसा स्टंट करता है कि यकीन नहीं होता। वो पहले पहिए और बाईं ओर के पहिए पर बहुत तेज गति से ऑटो को चला रहा होता है। यानी वह सिर्फ दो पहियों पर ऑटो चलाता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

यूजर्स के रिप्लाई हैरान करने वाले
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि विजयनगर के ड्राइवर ऐसे ही होते हैं। वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक यूजर ने लिखा कि ये काफी खतरनाक है। इसके कारण मेरे पैर टूट गए थे लेकिन ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ था। एक यूजर ने लिखा कि पीछे बैठे लोग सोच रहे होंगे कि भैया स्वर्ग जाएंगे या नर्क बता दीजिए। इस वीडियो कई यूजर्स के रिप्लाई आ रहे हैं, जो काफी पढ़ने लायक है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।