1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार से उतरते ही बाघ ने महिला के ऊपर किया अटैक, अंत में क्या किया ये जानकर हो जाएंगे हैरान

कार से उतरते ही बाघ ने महिला के ऊपर किया अटैक, अंत में क्या किया ये जानकर हो जाएंगे हैरान

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 15, 2023 09:39 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 09:41 pm IST

एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको भी होश उड़ जाएंगे और इसके साथ एक सीख भी मिलेगी।

tiger attacking video- India TV Hindi
बाघ अटैकिंग वीडियो Image Source : TWITTER

हम सभी जानते हैं कि बाघ एक शक्तिशाली जानवर है और उसके पास शिकार करने की बड़ी क्षमता है। बाघ को हिरण, जंगली सूअर, सांभर, चीतल और सीकर हिरण जैसे जानवरों का शिकार करने के कई वीडियो देखे हैं। यहां तक की हाथियों के बच्चों को भी अपना शिकार बना चुके हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको भी होश उड़ जाएंगे और इसके साथ एक सीख भी मिलेगी। 

कार से निकलते ही अटैक 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में एक सड़क पर तीन कारें दिखाई दे रही है। वहीं सफेद वाली कार से एक युवती निकलती है और दूसरी तरफ के दरवाजे पर जाकर उसे खोलती है। पलक झपकते ही एक विशाल बाघ जंगल से बाहर आता है, महिला को पकड़ लेता है और जंगल की ओर भागने की प्रयास करता हैं। महिला के साथ व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश करता है। लेकिन वीडियो में देख सकता है कि बाघ महिला को जंगल की ओर लेकर चला जाता है। इसके बाद क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि बाघ के शरीर की लंबाई 8 फीट 2 इंच से 10 फीट 10 इंच और वजन 1000-1500 किलोग्राम के बीच होता है। 

ऐसी गलती आप न करें
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर 3 लाख से अधिक व्यूज आ गए हैं। वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ये कोई बता सकता है कि ये किस देश की है? वहीं एक यूजर ने लिखा कि इसे यहीं सीख मिलता है कि जंगल वाली सड़कों पर कभी भी बाहर नहीं निकले। कई यूजर्स हैरान कर देने वाले रिप्लाई कर रहे हैं, जो काफी पढ़ने लायक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।