1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भूखे बाघ ने किया मछलियों का शिकार, कीचड़ से चुन-चुनकर निकाला बाहर, देखें वीडियो

भूखे बाघ ने किया मछलियों का शिकार, कीचड़ से चुन-चुनकर निकाला बाहर, देखें वीडियो

 Published : Apr 04, 2023 04:06 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 04:06 pm IST

वह किसी जानवर का शिकार नहीं बल्कि मछलियों का शिकार करने में लगा हुआ है। जहां तक ​​हमें लग रहा है कि आप भी पहली बार ऐसा वीडियो देखने जा रहे हैं।

Hungry tiger hunted fish- India TV Hindi
भूखे बाघ ने मछलियों का किया शिकार Image Source : INSTAGRAM/BIG.CATS.INDIA

बाघ शिकार करने में बहुत माहिर होते हैं। इनके शिकार के हुनर ​​को देखकर कई बार वन्यजीव प्रेमी हैरान रह जाते हैं। कई बार ये ऐसे शिकार करने लगते हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। एक बाघ का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी जानवर का शिकार नहीं बल्कि मछलियों का शिकार करने में लगा हुआ है। जहां तक ​​हमें लग रहा है कि आप भी पहली बार ऐसा वीडियो देखने जा रहे हैं। बाघ को जानवरों का शिकार करते तो सभी ने देखा होगा, लेकिन यह सुनकर बड़ा अजीब लगा।

किचड़ से मछलियों को किया शिकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ कीचड़ में दिखाई दे रहा है। उसके पैर और मुंह में पूरी तरह से कीचड़ लगा हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वो कीचड़ में मछली खोजने में लगा है। वो कीचड़ में मछली को पकड़ भी लेता है। इस वीडियो को देखने के बाद चला कि बाघ मछलियों का भी शिकार करते हैं। कीचड़ में मछलियों को देखा भी जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद ये भी क्लियर हो गया कि बाघ अन्य जानवर के अलावा मछली भी खाते हैं। 

बाघ ने मछलियों से मिटाया भूख
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या आप लोगों को एहसास है कि अगर उस दलदली दलदल में मछलियाँ हैं तो इसका कारण यह है कि हम सदियों के सबसे बड़े हाइड्रोजियोलॉजिकल संकट से गुज़र रहे हैं? अफ्रीका में इस साल 30 मिलियन से अधिक जानवरों की मौत हुई है। प्रकृति के संकेतों से अवगत रहें। अपने अस्तित्व के लिए भीख माँगने के लिए बाध्य अद्भुत प्राणी क्योंकि हमने पूरे ग्रह पर कीमती पारिस्थितिक तंत्र को नष्ट कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि इस बाघ के लिए बुरा लग रहा है। वह इतना भूखा है कि उसे किसी भी कीमत पर कहीं से भी खाना ढूंढना पड़ता है, चाहे वह गंदा पानी ही क्यों न हो। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।