1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब बंदर ने टशन में पी सिगरेट तो सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग, यूजर्स बोले- ये गिरी हुई हरकत किसने की?

जब बंदर ने टशन में पी सिगरेट तो सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग, यूजर्स बोले- ये गिरी हुई हरकत किसने की?

 Published : Feb 22, 2023 06:26 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 06:26 pm IST

एक बार फिर बंदर से जुड़ा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बंदर इसमें किसी से मारपीट नहीं कर रहा है। बंदर की हरकतें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Viral video of monkey smoking cigarette- India TV Hindi
बंदर का सिगरेट पीते हुए वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

आपने जंगल से लेकर शहरों तक बंदरों की अजीबोगरीब हरकतें करते हुए कई वीडियो देखे होंगे। सोशल मीडिया पर भी इन बंदरों का वीडियो काफी तेजी से वायरल होता है। पिछले साल ही पूरी दुनिया में बंदर और कुत्ते की लड़ाई के चर्चे हुए थे। बंदरों ने कुत्तों की अंधाधुंध हत्या कर दी थी। अब एक बार फिर बंदर से जुड़ा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बंदर इसमें किसी से मारपीट नहीं कर रहा है। बंदर की हरकतें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

बंदर की सिगरेट पीते हुए वीडियो

बंदर के हाथ में सिगरेट देखी जा सकती है। बंदर सिगरेट पीने की कोशिश करता है लेकिन जलती हुई सिगरेट मुंह में रख लेता है। जिसके बाद बंदर का मुंह जल जाता है तो वह उसे तेजी से बाहर निकालता है। इसके बाद भी बंदर सिगरेट पीने की कोशिश करता है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि बंदर स्मोकिंग करने लगता है। वह इंसानों की तरह सिगरेट फूंकते नजर आ रहा है।इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। लोगों का कहना है कि बंदरों के साथ ऐसी हरकत करना बेहद शर्मनाक है। इंसानों की ऐसी हरकत बेहद डरावनी है।

लोगों के बीच गुस्सा
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जिसने भी ऐसा घिनौना काम किया वो उसे माफ नहीं किया जा सकता। एक यूजर ने लिखा कि इसमें हंसने वाली कोई बात नहीं है। बंदर के साथ ऐसा करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।