1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक की दाढ़ी या मधुमक्खी का छत्ता, वीडियो देख रूह कांप जाएगी

युवक की दाढ़ी या मधुमक्खी का छत्ता, वीडियो देख रूह कांप जाएगी

 Published : Mar 02, 2023 02:38 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 02:38 pm IST

आपने देखा होगा कि एक भी मधुमक्खी हमला कर देती है तो पूरा शरीर फुल जाता है। ऐसे में इस युवक के कारनामें सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Bees house on young man's face- India TV Hindi
युवक के चेहरे पर मधुमक्खियों घर Image Source : INSTAGRAM/ @JARHONEYOFFICIAL

आपने पेड़ या किसी घर पर मधुमक्खी का छत्ता तो देखा ही होगा, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक शख्स ने अपने चेहरे से लेकर छाती तक मधुमक्खियों को घर बनाने दिया है तो क्या आप यकीन करेंगे? वाकई यकीन करने लायक नहीं है लेकिन इस वीडियो ने भरोसा करने पर मजबूर कर दिया है। आप सोच सकते हैं कि अगर किसी इलाके में मधुमक्खियों का आतंक होता है तो वह पूरा इलाका खाली हो जाता है, लेकिन इस युवक को मधुमक्खियों से डर नहीं लगता। आपने देखा होगा कि एक भी मधुमक्खी हमला कर देती है तो पूरा शरीर फुल जाता है। ऐसे में इस युवक के कारनामें सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

वीडियो देख कांप जाएगी रूह 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अजीबोगरीब टाइप दिख रहा है। युवक चेहरे पर जो दिख रहा है, वो हैरान कर देने वाला है। हां आपने सही देखा, जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि युवक के चेहरे से लेकर छाती तक मधुमक्खियों का छत्ता लगा है। ये देखने के बाद आप भी दंग हो गए होंगे। युवक के चेहरे पर मधुमक्खियों भिन्न-भिन्नाते नजर भी आ रही है। 

ना जाने क्या दिखाना चाहते हैं?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कौन सा अवॉर्ड से दिया जाए। एक यूजर ने लिखा कि युवक का दिमाग खराब हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि जाने क्या खेल है, इस तरह काम करके क्या दिखाना चाहता है। पागल लोग ही ऐसा काम कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।