1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बैंगलुरु: गुस्से में आई महिला, युवक को कार के बोनट पर 1 किमी. तक घसीटा, Video हुआ वायरल

बैंगलुरु: गुस्से में आई महिला, युवक को कार के बोनट पर 1 किमी. तक घसीटा, Video हुआ वायरल

 Reported By: T. Raghavan, Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 20, 2023 05:59 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 05:59 pm IST

बैंगलुरु में 2 कार की मामूली टक्कर के बाद हुई आपसी कहासुनी ने एक युवक की जिंदगी को ही खतरे में डाल दिया। पुलिस ने दर्शन की जिंदगी को खतरे में डालने के आरोप में करने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली झड़प के बाद महिला ने युवक को 1 किमी. तक घसीटा- India TV Hindi
मामूली झड़प के बाद महिला ने युवक को 1 किमी. तक घसीटा

बैंगलुरु में 2 कार की मामूली टक्कर के बाद हुई आपसी कहासुनी ने एक युवक की जिंदगी को ही खतरे में डाल दिया। दरअसल, प्रियंका नाम की महिला से बहस के बाद दर्शन नाम के युवक ने उसकी कार को रोकने की कोशिश की लेकिन प्रियंका ने कार रोकने की बजाय कार का एक्सीलेटर दबा दिया और दर्शन तकरीबन एक किलोमीटर तक कार के बोनट को पकड़कर लटका रहा। एक दूसरी गाड़ी के ड्राइवर ने प्रियंका की कार का पीछा कर उसे किसी तरह रुकवाया।

पुलिस ने महिला और युवक दोनों को किया अरेस्ट

पुलिस ने दर्शन की जिंदगी को खतरे में डालने के आरोप में करने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रियंका के साथ बदसुलूकी करने के आरोप में दर्शन और उसके 3 दोस्तों को भी अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, एक टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट कार की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों कार चालकों के बीच कहा सुनी हो गई और बात गाली गलौच तक पहुंच गई। इसके बाद स्विफ्ट को चला रहे दर्शन ने प्रियंका को गाड़ी से बाहर आने की कहा, प्रियंका ने ऐसा नहीं किया तो दर्शन कार के सामने आकर खड़ा हो गया। प्रियंका ने अचानक गाड़ी स्टार्ट कर दी और गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और दर्शन कार के बोनट से लटका गया। प्रियंका की कार के बोनट से दर्शन तकरीबन 1 किलोमीटर तक लटका रहा। 

इन धाराओं में हुआ मामला दर्ज
इसके बाद वहां मौजूद बाकी वाहन चालक इस महिला को गाड़ी रोकने को कहते रहे लेकिन प्रियंका ने किसी की भी नहीं सुनी, कुछ देर तक पीछा करने के बाद एक बाइक को प्रियंका की गाड़ी के आड़े लाकर कार को किसी तरह रोका गया। दर्शन के साथ उसकी कार में 3 और  लोग सवार थे, इन सब ने मिलकर प्रियंका की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले के जांच के बाद दर्शन की शिकायत पर प्रियंका के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया जबकि प्रियंका की शिकायत पर दर्शन और उसके 3 साथियों के खिलाफ महिला के साथ बदसुलूकी सहित अन्य कुछ धाराओं में FIR दर्ज कर इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।