1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल्ली की मस्ती पड़ी भारी, गिरगिट ने ऐसे बदला रंग कि जान पर आ गई आफत

बिल्ली की मस्ती पड़ी भारी, गिरगिट ने ऐसे बदला रंग कि जान पर आ गई आफत

 Published : Feb 15, 2023 09:11 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 09:11 pm IST

इस वीडियो में एक गिरगिट बिल्ली को परेशान करता है। सुनने में भले ही यह चौंकाने वाला लग रहा हो, लेकिन ये वीडियो एक मिसाल के तौर पर आपके सामने है।

chameleon and cat video - India TV Hindi
गिरगिट और बिल्ली का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियोज देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लगता है कि जानवर भी एक-दूसरे के प्रति आक्रामक होते हैं। आपने कई जानवरों के लड़ाई के वीडियो देखे होंगे, लेकिन कई बार ऐसी लड़ाईयां देखने को मिल जाती हैं जिन पर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। जैसे इस वीडियो में एक गिरगिट बिल्ली को परेशान करता है। सुनने में भले ही यह चौंकाने वाला लग रहा हो, लेकिन ये वीडियो एक मिसाल के तौर पर आपके सामने है। 

गिरगिट ऐसा बदलता है रंग 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली और एक गिरगिट नजर आ रहे हैं। बिल्ली गिरगिट को परेशान कर रही होती है। गिरगिट कुछ देर तो बेचारे की तरह तड़पता रहता है, लेकिन कुछ ही मिनटों में गिरगिट अपना रंग ऐसा बदल लेता है कि बिल्ली बहुत परेशान हो जाती है। गिरगिट अपने मुंह से बिल्ली के मुंह के किनारे को पकड़ लेता है।बिल्ली गिरगिट से अपनी जान बचाने की बहुत कोशिश करती है, लेकिन गिरगिट इतनी तेजी से पकड़ा होता है कि बिल्ली उससे पीछा नहीं छुड़ा नहीं पाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गिरगिट बिल्ली को खुब परेशान करती है। कुछ देर बाद बिल्ली अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश करती है।

एक गलती भारी पड़ सकती है
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 900 लोग देख चुके हैं। वहीं, कई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हमें सीख मिलती है कि किसी भी जानवर को हल्का या कमजोर समझने की कोशिश न करें, नहीं तो एक गलती भारी पड़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।