1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के के हाथ से सिगरेट छीनकर उड़ गई चिड़िया, फिर आगे जो हुआ देखकर हैरान हो जाएंगे आप

लड़के के हाथ से सिगरेट छीनकर उड़ गई चिड़िया, फिर आगे जो हुआ देखकर हैरान हो जाएंगे आप

 Published : Apr 28, 2023 11:42 am IST,  Updated : Apr 28, 2023 11:42 am IST

जैसे इस वीडियो को देखने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं। वीडियो में एक ऐसी घटना घटती है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर सकता।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि एक बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं। वीडियो में एक ऐसी घटना घटती है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर सकता। वीडियो देखकर एक पल के लिए आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

चिड़िया की हरकत देख हैरान

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क पर बैठकर स्मोकिंग कर रहा है। तभी कुछ ऐसा होता है कि बैठने वाला आदमी भी हैरान रह जाता है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक के सामने एक चिड़िया आ जाती है। वह युवक के हाथ से सिगरेट लेती है और भागने की कोशिश करती है। इसके बाद जो वीडियो आप देखेंगे वह एडिटेड है इसलिए हम यहां उस वीडियो का जिक्र नहीं कर रहे हैं। लेकिन आपने क्या देखा कि कैसे एक चिड़िया सिगरेट छीन लेती है। यह अपने आप में हैरान करने वाला है।

सिगरेट पीना बंद करिए
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस चिड़िया ने आग लगा दी। एक यूजर ने लिखा कि सिगरेट पीना बंद करो और दूसरों की भी जान बचाओ। एक यूजर ने लिखा कि मैं पेड़ पर रखे अंडे को लेकर चिंतित हूं, उसका क्या हुआ होगा। कई यूजर्स ने फनी कमेंट्स भी किए हैं, जिसे देखने के बाद वे अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।