1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती बाइक पर ब्लॉगिंग करते नदी में गिर गया युवक, लोग बोले- अब पानी के अंदर से ब्लॉग बनाओ

चलती बाइक पर ब्लॉगिंग करते नदी में गिर गया युवक, लोग बोले- अब पानी के अंदर से ब्लॉग बनाओ

 Published : Feb 10, 2023 05:19 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 05:19 pm IST

ब्लॉगिंग कभी-कभी मुसीबत बन जाती है। आप बस इस वीडियो को देखिए, देखने के बाद आप सोचेंगे कि इसमें गलती युवक की है या सामने वाले की।

bike blogging video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर किसी को ब्लॉगिंग का बहुत शौक हो गया है। देखा जाए तो कई लोग ब्लॉगिंग में लगे हुए हैं। वे अपने वीडियो बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। कुछ ब्लॉगर ऐसे होते हैं जो खतरों से खेलते हुए वीडियो बनाते हैं। इनमें ज्यादातर बाइक सवार हैं। वह बाइक चलाते हुए अपना ब्लॉगिंग करते हैं। लेकिन यह ब्लॉगिंग कभी-कभी मुसीबत बन जाती है। आप बस इस वीडियो को देखिए, देखने के बाद आप सोचेंगे कि इसमें गलती युवक की है या सामने वाले की।

सड़क से सीधे पानी में ब्लागिंग 

इस वीडियो में एक ब्लॉगर बाइक चलाते हुए अपना ब्लॉग बना रहा है। आगे बढ़ने के दौरान मोड़ पर एक स्कूटी सामने आ जाती है, जिसके बाद वह अपना संतुलन खो बैठता है। वह सड़क के किनारे बाइक सहित नदी में चला जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के किनारे एक लंबी नदी दिखाई दे रही है। युवक पानी के अंदर चला जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के अंदर के तमाम नजारे नजर आ रहे हैं। युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "क्या करूं,मतलब इतनी देर हो गई।"

भाई साहेब पानी के अंदर करेंगे?   
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इसे 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई अब पानी के अंदर ब्लॉगिंग करेंगे। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि पानी के अंदर मत जाओ भाई आवाज नहीं आएगी। एक यूजर ने लिखा कि ये फेक वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।