आज के समय में आपको सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। हर स्क्रोल के बाद एक नया पोस्ट नजर आता है और उस पोस्ट में कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट नजर आया। उस पोस्ट में तीन तस्वीरें हैं और उन तस्वीरों को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसने अब तक ऐसा कुछ देखा होगा। आइए फिर देरी किस बात की, आपको बताते हैं कि वायरल फोटो में ऐसा क्या दिखा।
वायरल फोटो में क्या दिखा?
अभी जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें नजर आ रहा है कि किसी ने एक पोल पर पेपर चिपकाया हुआ है। उस पेपर में ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक QR कोड है। वहीं ऊपर लिखा हुआ है, 'गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाना है' और वहीं नीचे 'हेल्प मी' लिखा हुआ है। जिस बंदे ने देखा उसे ने QR कोड को स्कैन किया और उसके बाद पेमेंट का ऑप्शन भी आता है जो राहुल प्रजापति के लिए हो रहा है। इसका मतलब राहुल नाम के ही किसी शख्स ने ऐसा लगाया होगा। इसकी फोटो और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो तस्वीरें देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए बिना शर्माए भीख भी मांग लेता है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आजकल की GF बहुत खर्च करवाती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लठ्ठ कहां है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसी गर्लफ्रेंड के लिए मेरी तरफ से लानत भेजी जाए और उस लड़के के लिए चुल्लू भर पानी भेजा जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- GF का बहाना है, इसी को दारू पीने कहीं पार्टी में जाना है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस रील पुत्र का तो अभी खेल खत्म हो जाता, Video देख आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें
सैलरी कटने से नाराज महिला ने नगर पालिका क्लर्क को जमकर पीटा, Video हुआ वायरल