1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मार्केट में अब ये क्या नई चीज आ गई, ब्राह्मण कुकीज देख भड़के लोग, यूजर्स ने कहा- हवन करवाना पड़ेगा

मार्केट में अब ये क्या नई चीज आ गई, ब्राह्मण कुकीज देख भड़के लोग, यूजर्स ने कहा- हवन करवाना पड़ेगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 30, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 05:45 pm IST

मार्केट में एक नया कुकीज आया है। जिसे लोग ब्राह्मण कुकीज कह रहे हैं। इस कुकीज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मार्केट में ब्राह्मण कुकीज आया है।- India TV Hindi
मार्केट में ब्राह्मण कुकीज आया है। Image Source : INSTAGRAM

कुकीज के हर कोई दिवाने हैं। खास तौर पर बच्चों को कुकीज बहुत ज्यादा पसंद होती है। उनका बस करे तो वह सिर्फ कुकीज ही खाएं। खैर बच्चों को छोड़िए कुकीज के शौकिन तो बड़े भी हैं। लोग सुबह-शाम चाय के साथ कुकीज खाना नहीं भुलतें। लोगों की पसंद को देखते हुए कंपनियां अब तरह-तरह की कुकीज बनाने लगी हैं। कंपनियां इन्हें नए डिजाइन और नए टेस्ट में भी मार्केट में ला रही हैं। कभी-कभी ज्यादा इनोवेशन के चक्कर में ये कंपनियां अपनी फजीहत भी करवा लेती हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते हुए नजर आ रहा है। जिस पर यूजर्स खूब भड़क गए है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ब्राह्मण कुकीज

दरअसल, मार्केट में एक नया कुकीज आया है। जिसे लोग ब्राह्मण कुकीज कह रहे हैं। इस कुकीज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को अगर आप देखें तो आपको नजर आएगा कि कैसे इन कुकीज को ब्राह्मण की शक्ल दी गई है। इस कुकीज में ब्राह्मण की चोटी भी बनाई गई है और उसे जनेउ भी पहनाया गया है। सोशल मीडिया पर कुकीज की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग काफी भड़क गए हैं और इसे खाने से मना कर रहे हैं। 

कुकीज देख यूजर्स भड़के

इस ‘ब्राह्मण कुकीज’ को फ्रेडी बेकिंग स्टूडियो (Freddie’s Baking Studio) की तरफ से बनाया गया है। कंपनी द्वारा बनाए गए इस कुकीज ने भारत में एक अलग ही बवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि आपको मालूम ही होगा कि भारत में जातीवाद का कितना असर है तो ऐसे में बवाल क्यों न होता। इस कुकीज वाले पोस्ट को @chippdnailss नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस कुकीज को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस कुकीज को खाने से मना कर रहे तो वहीं कुछ का कहना है कि यह हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। वहीं एक यूजर ने इस कुकीज को तेनाली राम के कैरेक्टर पर बनी हुई कुकीज बताया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।