1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर इस फोटो ने हिलाया लोगों का दिमाग, कोई नहीं बता पा रहा आखिर क्या लिखा है?

सोशल मीडिया पर इस फोटो ने हिलाया लोगों का दिमाग, कोई नहीं बता पा रहा आखिर क्या लिखा है?

 Published : Feb 17, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 05:20 pm IST

एक फोटो वायरल हो रही है, जिसने सभी का दिमाग खराब कर दिया है। इस फोटो में एक ऐसा ही अनसुलझा राज सुलझाना है, जिसे अब तक बहुत कम लोग ही सुलझा पाए हैं।

viral photo- India TV Hindi
आखिर क्या लिखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। कुछ फोटोज तो इतनी वायरल होती हैं कि उन्हें देखने के बाद दिमाग घूम जाता है। ऐसी ही एक फोटो वायरल हो रही है, जिसने सभी का दिमाग खराब कर दिया है। इस फोटो में एक ऐसा ही अनसुलझा राज सुलझाना है, जिसे अब तक बहुत कम लोग ही सुलझा पाए हैं।

आखिर क्या लिखा है? 

इस फोटो को सॉल्व करने वाले ही मास्टरमाइंड माने जाएंगे। इस तरह खेल खेलना आसान हो जाता है। आसान भाषा में समझें कि फोटो को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हिंदी, अंग्रेजी और अंकों को मिलाकर एक वाक्य बनाना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं।  इस प्रकार के गेम दिमाग को तेज कर सकते हैं क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है ताकि हम फोटो को आसानी से हल कर सकें। इसके साथ ही आपकी हिंदी, गणित और अंग्रेजी भी सही होनी चाहिए। अगर इन विषयों में महारत हासिल करने वाला कोई व्यक्ति है तो एक सेकंड में हल कर सकता है।

हारने वालों के लिए जवाब 
अगर आपने हार मान ली है तो हम आपको बताएंगे फोटो में ऐसा क्या लिखा है, जिससे आपका दिमाग खराब कर दिया है। देखिए, सबसे पहले फोटो को गौर से देखना होता है और दिमाग को थोड़ा एक्टिव करना होता है। इसके बाद आप फोटो को आसानी से हल कर लेंगे। अब जब आपने हार मान ली है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपको सही उत्तर दें। आपको बता दें कि फोटो पर लिखा है, पढ़ाई जीवन का आधार है। अगर आपको लगता है कि उत्तर सही नहीं है तो आप अपनी राय दे सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।