1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड की शादी में आशिक ने सबके सामने भर दी मांग, दूल्हा बस देखते रह गया

गर्लफ्रेंड की शादी में आशिक ने सबके सामने भर दी मांग, दूल्हा बस देखते रह गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 04, 2023 09:23 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 09:23 pm IST

शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा जिसमें एक सरफिरा आशिक अपनी प्रेमिका की शादी पहुंचकर ऐसी हरकत कर देता है कि सब दंग रह जाते हैं।

दुल्हन की मांग भरते हुए सरफिरा आशिक।- India TV Hindi
दुल्हन की मांग भरते हुए सरफिरा आशिक।

शादियों का सीजन अभी हाल में ही खत्म हुआ है। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के बहुत से वीडियो रोज वायरल होते हैं।  जिसे देखकर लोगों की हंसी रूकती ही नहीं। कुछ वीडियो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि कोई भी इन्हें देखकर शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाएगा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। वायरल वीडियो में एक प्रेमी अपने प्रेमिका की शादी में पहुंचता है। शादी समारोह में उसकी प्रेमिका स्टेज पर दूल्हे के साथ बैठी रहती है। तभी प्रेंमी उससे मिलने स्टेज पर पहुंचता है और सबके सामने दुल्हन की मांग सिंदुर से भर देता है। वहां खड़े आस-पास के लोग यह नजारा देखकर चौकन्ने रह जाते हैं। वहीं दूल्हे का मुंह खुले का खुला रह जाता है।  

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरफिरा आशिक अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंचता है। वह अपने हाथों में सिंदुर छुपाकर लाता है जिसके बाद वह दुल्हन से मिलने स्टेज़ पर जाता है और मौका देखते ही दुल्हन की मांग में भर-भर के सिंदुर डाल देता है। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह अपना काम कर चुका होता है। यह पूरी घटना दूल्हे की आंखों के सामने घटती है लेकिन वह हाथ पर हाथ रखे बैठा रहता है। खैर कर भी तो क्या करे।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो एक प्रैंक भी हो सकता है। क्योंकि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाते हैं इसलिए इसे बनाया गया है। कई यूजर्स कमेंट कर दूल्हे की हलत पर चटकारे लेते देखे जा रहे हैं।  sardasourabh नाम के इस शख्स ने कमेंट कर लिखा कि भाई का तो नया साल बन गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब प्राइवेट नौकरी करने वाले लड़कों को ऐसा ही होगा'। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।