1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई-बहन का प्यार देख आंखों में आ जाएंगे आंसू, दिल को सुकून देने के लिए देखें ये वीडियो

भाई-बहन का प्यार देख आंखों में आ जाएंगे आंसू, दिल को सुकून देने के लिए देखें ये वीडियो

 Published : Jan 05, 2023 01:02 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 01:02 pm IST

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर दिल को सुकून मिलता है।

भाई बहन का प्यार,- India TV Hindi
भाई बहन का प्यार, Image Source : TWITTER

आप अपनी बहन से कितना प्यार करते हैं? अगर हम आपसे यह सवाल पूछें, तो आप बिना सोचे समझे जवाब देंगे कि आप बहुत ज्यादा करते हैं। हर भाई अपनी बहनों को अपने दिल के बेहद करीब रखता है। इसलिए हमारे देश में रक्षाबंधन भी मनाया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि हम भाई-बहन की बात क्यों कर रहे हैं? तो हम आपको बता दें कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक भाई का प्यार देखकर आपके भी आंसू निकल आएंगे। यह वीडियो इतना प्यारा है कि आप इसे कई बार देखेंगे।

भाई ने बहन के पैर को अच्छे से बांधा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भाई अपनी बहन को पिछली सीट पर बिठाया है। आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि बहन कहीं सीट से नीचे न गिर जाए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाई बहन के दोनों पैर को साइकिल के डंडे से बांध रहा है ताकि साइकिल चलाते समय बहन सुरक्षित रहे। आप वीडियो में आगे देख सकते हैं कि वह उसे कस कर बांध रहा है ताकि बहन साइकिल पर आराम से बैठ सके। भाई साइकिल को धीरे-धीरे आगे बढ़ाता है। भाई का प्यार देख हर कोई तारीफ कर रहा है।

यूजर्स ने जताया प्यार 
सोशल मीडिया पर वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। इस यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि भाई का प्यार। वीडियो के पोस्ट होते ही यूजर्स की तरफ से कई प्यारे जवाब आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई हमेशा बहन के लिए खड़ा होता है। दिल को छुआ। भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।