1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bigg Boss देखते हुए रफ्तार से बस चला रहा था ड्राइवर, Viral Video देख कांप गई यूजर्स की आत्मा; रोड सेफ्टी पर उठे सवाल

Bigg Boss देखते हुए रफ्तार से बस चला रहा था ड्राइवर, Viral Video देख कांप गई यूजर्स की आत्मा; रोड सेफ्टी पर उठे सवाल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 09, 2025 05:30 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 05:30 pm IST

Bus Driver Watching Bigg Boss Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बस ड्राइवर को बस चलाते हुए रिएलिटी शो बिग बॉस देखने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही कंपनी ने माफीनामा भी जारी किया है।

bus driver watching bigg boss video, bigg boss watching driver video, bus driver bigg boss video, vi- India TV Hindi
Bigg Boss देखता ड्राइवर। Image Source : IG/@NAGESH_2161

Bus Driver Watching Bigg Boss Video: देश में हाल ही में हुए बस हादसों के बाद अलग-अलग जगहों पर परिवहन सेवाओं में सुरक्षा के इंतजाम बेहतर किए जाने के प्रयास हो रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। ये वीडियो प्राइवेट बस कंपनी की बस का है जिसमें बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल,देर रात मुंबई से हैदराबाद जाते समय बस ड्राइवर को लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए अपने मोबाइल फोन पर रियलिटी शो 'बिग बॉस' देखते हुए पाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

इंस्टाग्राम वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nagesh_2161 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक प्राइवेट ट्रैवल्स कंपनी के बस चालक को देर रात ड्राइविंग सीट पर चलाते समय'बिग बॉस' देखते हुए देखा गया। 27 अक्टूबर को सुबह करीब 2:50 बजे हुई इस घटना का वीडियो एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो में बस चालक रात में गाड़ी चलाते हुए स्टीयरिंग व्हील के नीचे अपने फोन पर बिग बॉस देख रहा है। यात्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह भी दुर्घटनाओं का एक कारण है।' वीडियो वायरल होने के बाद, ट्रैवल्स कंपनी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया।

कंपनी ने जारी किया माफीनामा 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैवल कंपनी ने पोस्ट पर विस्तृत माफीनामा जारी किया। लिखा कि, '27 अक्टूबर को मुंबई से हैदराबाद की यात्रा के दौरान आपको हुई असुविधा, भय और परेशानी के लिए हमें गहरा खेद है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम ऐसे मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं। इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं और हम यात्रियों को ऐसे मुद्दों को हमारे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद देते हैं। हमने सभी ड्राइवरों को गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। हम इस अप्रिय अनुभव के लिए तहे दिल से माफ़ी मांगते हैं।' कंपनी ने लापरवाही के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई तथा ड्राइवर की सेवा समाप्ति की पुष्टि की। वीआरएल ट्रैवल्स को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए सराहना मिली, कुछ यात्रियों और नेटिज़न्स ने कंपनी से यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए अपनी भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रियाओं को बढ़ाने की अपील की। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Video: लंदन में छा गई कोलकाता की झालमुड़ी ! ब्रिटिश शेफ ने भारत में रहकर सीखी रेसिपी और अब विदेशों में चखा रहे इसका स्वाद 

Video: दुल्हन के सामने दूल्हे ने किया ऐसा खतरनाक डांस, देखकर यूजर्स बोले-'मौत आए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए'
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।