1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल्ली के साथ कुछ ऐसा करने की फिराक में था सांप, 'शेर की मौसी' ने गुस्से में जड़े कई थप्पड़

बिल्ली के साथ कुछ ऐसा करने की फिराक में था सांप, 'शेर की मौसी' ने गुस्से में जड़े कई थप्पड़

 Published : Jan 25, 2023 11:13 am IST,  Updated : Jan 25, 2023 11:13 am IST

सांप का वीडियो तो आपने देखा ही होगा, जिसमें सांप चप्पल लेकर भाग जाता है। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

cobra cat viral video- India TV Hindi
cobra cat viral video Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियोज देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाते हैं। सांप का वीडियो तो आपने देखा ही होगा, जिसमें सांप चप्पल लेकर भाग जाता है। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद सभी ने कहा कि सांप अब चप्पल चोर बन गया है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सांप से जुड़ा है। इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि सांपों के साथ बिल्लियों का एक समूह है।

सांप को थप्पड़ मारती है बिल्ली 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन बिल्लियां नजर आ रही हैं। तभी अचानक एक सांप वहां घुस जाता है। सांप के घुसने से बिल्लियों के होश उड़ जाते हैं। सांप धीरे-धीरे बायीं ओर की बिल्ली के तरफ जाता है। सांप बिल्ली पर अटैक करता है लेकिन सांप की फजीहत हो जाती है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि बिल्ली सांप को अपने अगले पैर से जोर से मारती है। बिल्ली रुकने का नाम नहीं लेती है। जैसे इंसान थप्पड़ मारता है वैसे ही बिल्ली भी सांप को दो थप्पड़ मारती है।

बिल्ली ने परिवार को बचाया था 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बिल्ली मस्त है और ब्रूस ली की तरह तेज मिजाज की है। वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब मेरे घर में कोबरा घुसा तो मेरी बिल्ली ने हमारे परिवार को बचा लिया।

इस खबर को पढ़ लीजिए-

चोरी करने गया था युवक, ऐसी घटना घटी कि अब जिंदगी भर चोरी करने से पहले कई बार सोचेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।