1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में चाचाजी ने किया अजब-गजब डांस, वीडियो देख बोलेंगे- माइकल जैक्शन की आत्मा घुस गई क्या?

शादी में चाचाजी ने किया अजब-गजब डांस, वीडियो देख बोलेंगे- माइकल जैक्शन की आत्मा घुस गई क्या?

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 17, 2023 10:44 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 10:44 pm IST

सोशल मीडिया पर चाचाजी के एक डांस का कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चाचाजी इतना कमाल का डांस करते हैं कि लोग देखकर बोलते हैं कि आपने माइकल जैक्शन को फेल कर दिया है।

Chachaji Ka Dance video uncle dance video in wedding google trending viral video of dance like Micha- India TV Hindi
चाचाजी ने किया गजब का डांस Image Source : S3EDAAN

Chachaji Ka Dance: शादियों के सीजन में डांस लोग स्वाभाविक रूप से करते हैं। कई बार लोग शराब का सेवन कर डांस करते हैं। ऐसे में कभी-कभी वो अपना मजाक बना लेते हैं। तो कभी-कभी वे कमाल का डांस कर देते हैं। सोशल मीडिया पर आपने भी ऐसे डांस वीडियो देखे ही होंगे। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो छिपकर डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर अब जो डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक चाचाजी अजीबो-गरीब डांस कर रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों वो शराब के नशे में हैं, लेकिन वो नशे में हैं या नहीं इसका कुछ पता नहीं है। 

चाचाजी का अजब-गजब डांस

इस डांस के वीडियो को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि यह किसी बारात का दृश्य है। इसमें पीछे तेज म्यूजिक बज रहा होता है और आसपास ढेर सारे लोग डांस कर रहे होते हैं। इसी सीन में चाचाजी का अचानक डांस करने का मन होता है और वो भी मैदान में उतरकर थिरकने लगते हैं। सबको ये लगा होगा कि चाचाजी जल्दी ही चले जाएंगे। लेकिन एक बार जो चाचाजी शुरू हुए कि फिर रुके ही नहीं। उनके डांस ने धमाल मचा दिया। जिस तरह चाचाजी ने डांस किया है उसे देखकर आपको यह जरूर लगेगा कि वो पूरे मन के साथ प्रभुदेवा स्टाइल में डांस कर रहे हैं। 

ऐसा डांस नहीं देखा तो क्या देखा

इस डांस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग बार बार रीप्ले करके चाचाजी के डांस का वीडियो देख रहे हैं और एंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को s3edaan नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अबतक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि इस डांस वीडियो के बैकग्राउंड में मिथुन चक्रवर्ती के फिल्म का गाना जूली-जूली बज रहा है जिसपर चाचा बेधड़क डांस कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।