1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे की तीरंदाजी देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि अर्जुन आज भी हैं, देखें वीडियो

बच्चे की तीरंदाजी देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि अर्जुन आज भी हैं, देखें वीडियो

 Published : Feb 06, 2023 11:13 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 11:15 pm IST

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा तीरंदाजी करता नजर आ रहा है।

bow and arrow video- India TV Hindi
धनुष-बाण का वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है। हम नहीं जानते हैं कि इस दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए। आप रोजाना कई वीडियो देखते होंगे लेकिन कई बार आपको कुछ ऐसी फोटो या वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है। उनमें से कई वीडियो दिल और दिमाग में बस जाते हैं। हम उन वीडियो को कई बार देखते हैं लेकिन फिर भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा तीरंदाजी करता नजर आ रहा है।

बच्चे बड़े ही आसानी से लक्ष्य को भेद देता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के हाथ में धनुष-बाण नजर आ रहा है। वह अपने पैरों को घुमाकर अपने लक्ष्य को भेदने की कोशिश कर रहा होता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बच्चा एक गुब्बारे पर निशान बना रहा होता है। वह गुब्बारे को भी बड़ी आसानी से भेद देता है। सोशल मीडिया पर बच्चे के तीर चलाने के अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यूजर्स के चौंकाने वाले जवाब 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अर्जुन आज भी है, ये केवल सनातन संस्कृति सभ्यता में ही संभव है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पर यूजर्स के जवाब भी पढ़ने लायक हैं। एक यूजर ने लिखा कि जाति-धर्म की मानसिकता से ग्रसित इस देश में राजा के बेटे को बड़ा दिखाने के लिए गरीब के बेटे का अंगूठा काट दिया गया। एक यूजर ने लिखा कि इस बच्चे की काबिलियत और हुनर ​​को देखकर मैं तहे दिल से उसका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, एक बार एकलव्य को याद कर लेना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।