1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंच पर खड़े होकर कर रही थी डांस, ऐसा हादसा हुआ कि अब जिंदगी भर नहीं करेगी Dance!

बेंच पर खड़े होकर कर रही थी डांस, ऐसा हादसा हुआ कि अब जिंदगी भर नहीं करेगी Dance!

 Published : Feb 14, 2023 11:03 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 11:03 pm IST

डांस का वीडियो बनाकर क्रिएटर्स वायरल हो चाहते हैं, लेकिन कई बार वायरल होने के चक्कर में मुसीबत गले लग जाती है। इसका उदाहरण ये वायरल वीडियो है।

viral funny dance video- India TV Hindi
वायरल फनी डांस वीडियो Image Source : INSTAGRAM

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने का बुखार सभी को चढ़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले वीडियो बनाकर लोगों के बीच वायरल होना चाहते हैं। जिसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं। इसमें सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग गानों पर डांस वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स की संख्या ज्यादा है। डांस का वीडियो बनाकर क्रिएटर्स वायरल हो चाहते हैं, लेकिन कई बार वायरल होने के चक्कर में मुसीबत गले लग जाती है। इसका उदाहरण ये वायरल वीडियो है। 

डांस करना पड़ा भारी

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूल के क्लासरूम में डांस कर रही होती है। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि वो बेंच पर खड़े होकर डांस कर रही है। 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाने पर थिरकर रही होती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बच्ची डांस कर रही है तभी एक हादसा हो जाता है। पल भर में सारा दृश्य बदल जाता है। लड़की धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है। बच्ची जिस तरह जमीन पर गिरी उसे देखकर साफ लग रहा है कि बच्ची के सिर में जरूर चोट लगी है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बेंच भी गिर जाते हैं।

आजकल ट्रेंडिंग गानों पर डांस का चलन हाई 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद भी लड़की की हरकत देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ महीने पहले पतली कमरिया का बुखार इतना चढ़ा था कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों ने खूब वीडियो बनाए। उस गाने पर बॉलीवुड सितारों ने वीडियो बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।