1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोबरा को नहीं पसंद आया Kiss, युवक को सिखाया ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद

कोबरा को नहीं पसंद आया Kiss, युवक को सिखाया ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद

 Published : Jan 19, 2023 02:15 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 03:23 pm IST

इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। कई यूजर्स वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि सांप से ऐसी दोस्ती बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

young man kissing cobra- India TV Hindi
young man kissing cobra Image Source : TWITTER

आपने सोशल मीडिया पर कई सांपों के वीडियो देखे होंगे, जो काफी हैरान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। कई यूजर्स वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि सांप से ऐसी दोस्ती बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

सांप को किया किस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में सांप लिए हुए है। वीडियो देखने से लग रहा है कि सांप को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। आप वीडियो में देखेंगे कि युवक सांप को किस करने की कोशिश कर रहा है। तभी युवक के साथ हादसा हो जाता है। युवक के मुंह को सांप काट लेता है। सांप के काटते ही युवक के होश उड़ जाते हैं। युवक फौरन सांप को अपने हाथ से छोड़ देता है। इसके बाद सांप भागने लगता है। वहां एक युवक एक प्लास्टिक डिब्बा लिए नजर आता है। वीडियो देखने से लग रहा है कि सभी मिलकर सांप पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

कहां की घटना है?
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कर्नाटक का है। जहां सांप को पकड़ने के दौरान ऐसी घटना हुई है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।