1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्विटर पर ग्राहकों ने फ्लिपकार्ट को घेरा, जानिए क्या है पूरा मामला?

ट्विटर पर ग्राहकों ने फ्लिपकार्ट को घेरा, जानिए क्या है पूरा मामला?

 Published : Jan 03, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 12:31 pm IST

ट्विटर पर आज कई ग्राहकों ने फ्लिपकार्ट को घेरा लिया है। ग्राहक अपनी परेशानी ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

वायरल खबर- India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : FILE

अब लगभग लोगों को घर बैठे शॉपिंग करने की आदत हो गई है। अगर आप कुछ भी ऑर्डर करना चाहते हैं तो सीधे ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। ऐसे में कई बार ग्राहक ठगे जाते हैं। शॉपिंग साइटों में त्रुटियों के कारण, किसी अन्य वस्तु के स्थान पर कोई अन्य वस्तु वितरित हो जाती है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स की दुनिया में फ्लिपकार्ट को कौन नहीं जानता। इसके जरिए घर में कोई भी सामान आसानी से मिल जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम फ्लिपकार्ट की बात क्यों कर रहे हैं? आपको बता दें कि ट्विटर पर आज कई ग्राहकों ने फ्लिपकार्ट को घेरा लिया है। ग्राहक अपनी परेशानी ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। कई ग्राहकों की शिकायतों को देखकर ऐसा लगता है कि समस्या वास्तव में है। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ ग्राहकों की शिकायत जो काफी चौंकाने वाली है।

इस यूजर @Ravindr60598061 ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि हमने काजू का ऑर्डर दिया था लेकिन डिलीवरी में बादाम मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।