1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बम की तरह फटा सिलेंडर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Video: बम की तरह फटा सिलेंडर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Jan 02, 2023 10:35 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 10:36 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बीच सड़क पर बम फटने जैसी आवाज सुनाई दे रही होती है।

viral video satna- India TV Hindi
वायरल वीडियो सतना Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बीच सड़क पर बम धमाका होता नजर आ रहा है। धमाका इतना तेज होता है कि आसपास के लोग सहम जाते हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल सा हो जाता है। 

कहां का है वायरल वीडियो?

आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि धमाके की आवाज से वहां मौजूद लोग भी सहम जाते हैं। आग की लपटें ऊपर की ओर तेजी से जाती है। आसमान में धुआं छा जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो मध्य प्रदेश के सतना का है। जहां एक रेस्टोरेंट में धमाका हो गया था। इस धमाके की आवाज से इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को काबू में करती है।

कैसे हुआ सिलेंडर में ब्लास्ट?
सतना शहर स्थित चांदनी टॉकीज रोड पर रविवार सुबह सिलेंडर में आग लग गई। जिससे सिलेंडर बम की तरह फट गया। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया था, जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।