1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर हुई खतरनाक लड़ाई! लड़के को चाचा ने दबा के धोया; लोग बोले- अंकल जी बहुत जोश में हैं

Viral: दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर हुई खतरनाक लड़ाई! लड़के को चाचा ने दबा के धोया; लोग बोले- अंकल जी बहुत जोश में हैं

 Published : Oct 24, 2023 01:00 pm IST,  Updated : Oct 24, 2023 01:00 pm IST

सोशल मीडिया पर फिर एक बार दिल्ली मेट्रो चर्चा में आ गया है। इस बार दिल्ली मेट्रो में दो लोगों के बीच झगड़े हो गए। इस झगड़े को कुछ लोग सुलझाने की कोशिश कर रहे है तो कुछ इनमें अपना भी हाथ साफ करने में जुटे हैं।

Viral Delhi metro- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में हुई लड़ाई Image Source : SCREEN GRAB (X)

सोशल मीडिया आजकल हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। सुबह से लेकर शाम तक हम सोशल मीडिया पर आ रही खबरें, वीडियो से घिरे रहते हैं। एक बार फिर दिल्ली मेट्रो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दिल्ली मेट्रो की एक ऐसी इस बार वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़के को कई लोग मिलकर पीट रहे हैं। वहीं, आसपास के कुछ यात्री झगड़े वाले एरिया से दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मेट्रो यात्रियों ने जमकर पीटा

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ मेट्रो यात्री एक लड़के को किसी कारणवश पीट रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग पहले आपस में झगड़ा कर रहे होते हैं तो कुछ लोग उन दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन फ्लोरेल शर्ट वाला लड़का लोगों को भी नहीं बक्शता और उनपर भी हाथ उठा देता है, जिसके बाद लोग उस लड़के को पकड़ कर बिठा देने की कोशिश कर रहे हैं इतने में वो लड़का उनमें से एक का गला पकड़ लेता है, जिसके बाद उसे फिर मार पड़ती है। वहीं, बगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी हैं वे भी उस लड़के पर हाथ साफ करने से पीछे नहीं हट रहे। उसके बाद चाचा ने दोनों लोगों के हाथ पकड़ लोगों से दूर ले जाते हैं। वीडियो से इसके बाद का मामला पता नहीं लग पा रहा है। इस वीडियो में तो झगड़े का कारण तो पता नहीं चल रहा है। पर, लोग उसके लड़के को बारी-बारी से पीट रहे हैं। 

"अंकल जी बहुत जोश में हैं"

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं, इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो= WWE। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि दरवाजे डा डा धाएं और खुलेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अंकल जी बहुत जोश में हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये कौन-सी लाइन पर होता है, मुझे तो मेट्रो में सोबर (शांत रहने वाले)लोग ही मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:

छोटे कद की वजह से लड़की ने किया रिजेक्ट, शख्स ने फिर 66 लाख खर्च कर बढ़ा डाली 7 इंच हाइट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।