1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साइकिल को बना दिया हेलिकॉप्टर!, फिर युवक करने लगा हवा से बात

साइकिल को बना दिया हेलिकॉप्टर!, फिर युवक करने लगा हवा से बात

 Published : Jan 25, 2023 08:44 am IST,  Updated : Jan 25, 2023 08:44 am IST

इसे देखकर लगता है कि युवक हेलिकॉप्टर में उड़ने का शौकीन है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई युवक की तारीफ कर रहा है।

Designed the cycle like a helicopter- India TV Hindi
Designed the cycle like a helicopter Image Source : INSTAGRAM

शौक बहुत बड़ी चीज है और इंसान अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकता है। इस वीडियो को देखें एक युवक ने साइकिल को हेलिकॉप्टर बना दिया है। इसे देखकर लगता है कि युवक हेलिकॉप्टर में उड़ने का शौकीन है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई युवक की तारीफ कर रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है।

साइकिल को बना दिया हेलिकॉप्टर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक सड़क पर साइकिल चला रहा है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि साइकिल को हेलिकॉप्टर की तरह बनाया गया है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक ने साइकिल को हेलिकॉप्टर की तरह डिजाइन किया है। आप देख सकते हैं कि डायने भी हेलिकॉप्टर में लगी नजर आ रही हैं। युवक बिना किसी डर के सड़क पर साइकिल चला रहा है। हेलिकॉप्टर की तरह डिजाइन की गई साइकिल पर जीसस लिखा नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

उड़ने का शौक पूरा किया
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 58 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर 1 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग कहां से आते हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसे जिंदगी में हेलिकॉप्टर से उड़ने का शौक था, जो अब पूरा हो गया है।

इसे खबर को पढ़े- 

मेट्रो में घूम रही है मंजुलिका, सफर करने वाले लोगों के साथ कर रही है ऐसी हरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।