1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में घूम रही है मंजुलिका, सफर करने वाले लोगों के साथ कर रही है ऐसी हरकत

मेट्रो में घूम रही है मंजुलिका, सफर करने वाले लोगों के साथ कर रही है ऐसी हरकत

 Published : Jan 24, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 03:19 pm IST

आपको बता दें कि ये सभी वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं। वीडियो बनाने वाले क्रिएटर अपने वीडियो को वायरल करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं।

Metro Viral Video Manjulika- India TV Hindi
Metro Viral Video Manjulika Image Source : TWITTER

मेट्रो में अगर कोई अजीबोगरीब घटना हो जाए तो आश्चर्य नहीं करने वाली बात नहीं होगी। दिल्ली और नोएडा मेट्रो में आए दिन चौंकाने वाली घटनाएं हो रही हैं। अगर आप मेट्रो में सफर के दौरान किसी लड़के को नहाते हुए देखें तो चौंकिएगा मत, ऐसे वीडियो आए दिन देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें कि ये सभी वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं। वीडियो बनाने वाले क्रिएटर अपने वीडियो को वायरल करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं।

'भूल भुलैया' की 'मंजुलिका' के गेटअप में  युवती

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एक्वा लाइन मेट्रो का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बॉलीवुड फिल्म 'भूल भुलैया' की 'मंजुलिका' के गेटअप में नजर आ रही है। वह मेट्रो में भूत की तरह एक्ट करती नजर आ रही हैं। आप वीडियो में आगे देख सकते हैं कि सीट पर बैठे एक लड़के को उठाकर भगा देती है। वीडियो देखने से साफ लगता है कि मेट्रो के अंदर सफर करने वाले लोग डरे हुए हैं।

मेट्रो को वीडियो मेकिंग का हब बना दिया है
इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में तौलिया, ब्रश और कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। कुछ दिन पहले नोएडा मेट्रो में कई वेब सीरीज स्टार्स के गेटअप में भी युवा नजर आए थे। वीडियो क्रिएटर्स ने मेट्रो को वीडियो मेकिंग का हब बना दिया है। जिससे आम लोगों को सफर के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े- 

मेट्रो में तौलिया पहनकर सफर कर रहा था युवक, मामले का खुलासा हुआ तो यात्री हुए हैरान, देखें वायरल वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।