1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में तौलिया पहनकर सफर कर रहा था युवक, मामले का खुलासा हुआ तो यात्री हुए हैरान, देखें वायरल वीडियो

मेट्रो में तौलिया पहनकर सफर कर रहा था युवक, मामले का खुलासा हुआ तो यात्री हुए हैरान, देखें वायरल वीडियो

 Published : Dec 10, 2022 11:51 am IST,  Updated : Dec 10, 2022 11:55 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

भारत में टिकटॉक के बंद होने के बाद इंस्टाग्राम रील्स ने सोशल मीडिया साइट्स पर कब्जा कर लिया है। रीलों के जरिए अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो में एक युवक बनियान और तौलिया पहनकर सफर कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक को देखकर दूसरे यात्री हैरान रह जाते हैं।

यात्री हंसते हुए देते हैं प्रतिक्रिया 

यह वीडियो कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जिसमें सफेद बनियान में एक शख्स पीले रंग का तौलिया कमर पर लपेटे मेट्रो के अंदर टहलता नजर आ रहा है। वीडियो में आप उन्हें फ्लिप-फ्लॉप के साथ मेट्रो में चलते, फोन पर बात करते और अपने बालों को स्टाइल करते हुए देख सकते हैं। कई यात्री युवक को देख हंसते नजर आ रहे हैं।

कौन हैं वायरल युवक 
पोस्ट करते हुए युवक ने लिखा कि “टंकी में पानी खत्म हो गया है। आज मैं ऑफिस में नहाऊंगा। यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं अब तक इस पर 1 हजार से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैं। जिस युवक ने ये वीडियो पोस्ट किया है उसका नाम मोहित गौर है। मोहित के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।