1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 4 महीने की उम्र से ही नहीं खा रही रात का खाना! अरबपति की 9 साल की बेटी बनने जा रही है संन्यासी

4 महीने की उम्र से ही नहीं खा रही रात का खाना! अरबपति की 9 साल की बेटी बनने जा रही है संन्यासी

 Published : Jan 18, 2023 12:09 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 12:38 pm IST

देवांशी को शुरू से ही धार्मिक क्रियाओं में रुचि है। आप देवांशी के बारे में जानकार हैरान हो जाएंगे।

Devanshi- India TV Hindi
Devanshi Image Source : FACEBOOK

सूरत में 9 साल की एक लड़की संन्यासी बनने जा रही है। ये लड़की सूरत के हीरा व्यापारी संघवी मोहन भाई की पोती और धनेश-अमी बेन की बेटी है। इसे लेकर दीक्षा महोत्सव वेसु की शुरुआत 14 जनवरी को हुई थी। इस दीक्षा महोत्सव में 35 हजार से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं 9 साल की देवांशी जैनाचार्य कीर्तियशसूरीश्वर महाराज से दीक्षा ले रही है।  दीक्षा महोत्सव के अवसर पर सूरत में ही वर्षीदान यात्रा निकाली गई थी। इस वर्षी में 4 हाथी, 11 ऊंट और 20 घोड़े शामिल थे। 

देवांशी के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

देवांशी को शुरू से ही धार्मिक क्रियाओं में रुचि है। आप देवांशी के बारे में जानकार हैरान हो जाएंगे। उसने अब तक टीवी देखा ही नहीं है। वहीं देवांशी 8  साल की उम्र में ही 357 दीक्षा ले लिया है। इसके साथ ही 500 किलोमीटर पैदल विहार और जैन धर्म से जुड़े कई धार्मिक रिवाजों को समझा है।  देवांशी के परिवार के लोग बताते हैं कि उसने कभी अक्षर लिखे हुए कपड़े नहीं पहने है। पढ़ाई में भी देवांशी ने धार्मिक शिक्षा के साथ क्विज में गोल्ड जीता है। इसके साथ ही देवांशी पांच भाषाओं की जानकार है। 

4 महीने के उम्र त्याग दिया खाना
परिवार वालों ने बताया कि 4 महीने की उम्र से ही रात का खाना त्याग दिया था। वहीं जब 8 महीने की हुई तो वो त्रिकाल पूजा करने लग गई। देवांशी एक साल की हुई तो उसने रोजाना मंत्र का जाप करना शुरू कर दिया। वो चार साल के बाद से ही गुरुओं के साथ रहना शुरू कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।