1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्तों नोट काउंट करने का यह तरीका देखा? Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

दोस्तों नोट काउंट करने का यह तरीका देखा? Video देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 06, 2025 07:50 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 07:56 am IST

एक अनोखा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नोटों को काउंट करने का अनोखा तरीका नजर आ रहा है। या फिर यह भी कह सकते हैं कि वीडियो में नोटों को गिनने की जगह उसका वजन किया जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट करते रहते हैं। आप भी उन वीडियो और फोटो को देखते ही होंगे। कभी दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल होता है तो कभी सीट के लिए दो लोगों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। किसी शख्स ने अगर गजब का जुगाड़ खोजा है तो उसका वीडियो भी वायरल होता है। तो कभी जॉब के लिए भेजा हुआ अजीब मेल भी वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम चीजें वायरल होती रहती हैं जिन्हें आप सोशल मीडिया पर देखते ही होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत अलग है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने आजतक कई बार नोटों को अपने हाथों से गिना होगा। नोटों की गड्डी हो तो कुछ लोग हाथों से गिनते हैं और कुछ लोग उसे मशीन की मदद से गिनते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को नोट गिनने के लिए उसका वजन करते हुए देखा है? जी हां, वायरल वीडियो में ऐसा देखने को मिल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स के पास नोटों की अलग-अलग कई गड्डी है। उसे गिनने के लिए समय नहीं है तो वजन करने वाली मशीन पर उसका वजन कर रहा है। कई गड्डियों का वजन सेम आ रहा है और उसे वो अलग रख दे रहे हैं। मतलब वो वजन से समझ रहे हैं कि गड्डी में कितना वजन है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bindasbalak_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आपके पास पैसे गिनती करने का टाइम नहीं हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरे पास तो इतने आए नहीं कभी। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल ये नया तरीका आ गया है नोट काउंट करने का। तीसरे यूजर ने लिखा- वजन से भी गिनती। चौथे यूजर ने लिखा- ये सही है मगर इतने पैसे आएंगे कहां से। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सही दिमाग लगा रहा है।

ये भी पढ़ें-

अवार्ड मिलना चाहिए भाई को! क्लास में स्टूडेंट ने जो किया उसे देख हैरान हो जाएंगे आप, देखें Video

मिठाई की दुकान पर आंटी ने तो हद ही कर दी, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।