1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तोता-मैना का रोमांस देख भड़क गया Puppy, फिर किया ऐसा काम कि वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

तोता-मैना का रोमांस देख भड़क गया Puppy, फिर किया ऐसा काम कि वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Published : Feb 06, 2023 09:43 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 09:44 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ते और दो तोतों के बीच की केमिस्ट्री देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

dog and parrot cute video- India TV Hindi
इस वीडियो को देख सभी शेयर कर रहे हैं। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है। हम नहीं जानते हैं कि इस दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए। आप रोजाना कई वीडियो देखते होंगे लेकिन कई बार आपको कुछ ऐसी फोटो या वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है। उनमें से कई वीडियो दिल और दिमाग में बस जाते हैं। हम उन वीडियो को कई बार देखते हैं लेकिन फिर भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ते और दो तोतों के बीच की केमिस्ट्री देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

कुत्ता हो जाता है नाराज 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो तोते नजर आ रहे हैं। वहां एक पिल्ला भी है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि दो तोते एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों तोतों को देखकर पिल्ला को गुस्सा आ जाता है। वह दोनों को बड़े ही गौर से देख रहा होता है। वीडियो में कुछ देर बाद आप देखेंगे कि एक तोता कुत्ते के पास जाता है और उसे प्यार का एहसास कराने की कोशिश करता है लेकिन ऐसा लगता है कि कुत्ते का बच्चा गुस्सा हो जाता है। वह वहां से फिर चला जाता है। 

तीनों साथ अच्छे लग रहे हैं
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को 14 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कितने प्यारा वीडियो है। एक यूजर ने लिखा कि तीनों साथ कितने अच्छे लग रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।