1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "भाई ने कहा चलने को तो चलने का", नन्हें हाथों में गाड़ी की स्टीयरिंग और पिकअप पर लदे दर्जनों बच्चे, Video देख उड़े लोगों के होश

"भाई ने कहा चलने को तो चलने का", नन्हें हाथों में गाड़ी की स्टीयरिंग और पिकअप पर लदे दर्जनों बच्चे, Video देख उड़े लोगों के होश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 13, 2024 08:12 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 08:12 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बच्चे को चार पहिया वाहन चलाते हुए देखा जा रहा है। बच्चा पिकअप वाहन ड्राइव कर रहा है और उस वाहन पर अन्य दर्जनों बच्चे लदे हुए हैं।

पिकअप वाहन ड्राइव करता बच्चा- India TV Hindi
पिकअप वाहन ड्राइव करता बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

चार पहिया वाहन चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। लेकिन इस वीडियो को देख आपकी यह सोच भी बदल जाएगी क्योंकि इस वीडियो में चार पहिया वाहन एक बच्चा ही चलाते हुए दिख रहा है। वैसे आमतौर पर कोई भी गाड़ी चलाने के लिए कम से कम 18 साल का होना बहुत जरूरी है लेकिन यह बच्चा खिलौनों से खेलने की उम्र में चार पहिया वाहनों से खेल रहा है। ताज्जुब की बात तो यह है कि इस बच्चे की ड्राइविंग स्किल्स पर अन्य दर्जनों बच्चों को भरोसा भी है और ये बच्चे आराम से उस वाहन पर सवारी करते दिख रहे हैं। 

पिकअप वाहन को ड्राइव करते दिखा बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिकअप पर दर्जनों बच्चे लदे हुए हैं। कोई बैठा हुआ है तो कोई वाहन के पीछे खड़ा है। कुछ बच्चे ड्राइवर सीट के बगल में भी बैठे नजर आ रहे हैं। कहा जाए तो कुल मिलाकर उस वाहन पर लगभग 15-20 बच्चे होंगे। थोड़ी ही देर बाद जब कैमरा आगे की तरफ जाता है तो ड्राइवर सीट पर इन सबका सरगना बैठा पिकअप चलाते दिख रहा है। पिकअप जर्जर हालत में है। जिसमें गेट तक भी नहीं है। साथ में इस बच्चे के साथ कई और बच्चों की भी जिंदगी दांव पर लगी हुई है लेकिन इस बात की फिक्र इनमें से किसी भी बच्चे के चेहरे पर नहीं देखी जा रही। सभी सवारी कै मजा लेते नजर आ रहे हैं। पिकअप वाहन चला रहे बच्चे की उम्र ज्यादा से ज्यादा 10-12 साल होगी। लेकिन वह किसी पेशेवर ड्राइवर की तरह पिकअप वाहन को ड्राइव कर रहा है।

वीडियो पर कमेंट कर लोग लेने लगे मजे

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mr_pandey_babu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 13 लाख लोगों ने देखा जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोगों ने पिकअप चला रहे बच्चे को उन सभी बच्चों का सरगना बताया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - भाई जो बोलेंगे वो करने का। दूसरे ने लिखा - भाई ने कहा चलने का तो चलने का। तीसरे ने लिखा - इतना हैवी ड्राइवर तो मैंने आज तक नहीं देखा। चौथे ने लिखा - सब के सब गैंगस्टर हैं।  

ये भी पढ़ें:

इस उम्र में भी चचा की धारदार गेंदबाजी देख हैरान हुए लोग, बता डाला मोहम्मद शमी का ससुर, देखें Video

हेलमेट नहीं होता तो पता नहीं क्या होता, JCB की चद्दर उड़ी और बाइक सवार के सिर पर जा गिरी, देखें ये खौफनाक Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।