1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना पहियों के ट्रक चला रहा था ड्राइवर, लोगों ने पूछा- टर्न कैसे करोगे?

बिना पहियों के ट्रक चला रहा था ड्राइवर, लोगों ने पूछा- टर्न कैसे करोगे?

 Published : Jan 03, 2023 09:57 am IST,  Updated : Jan 03, 2023 09:57 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्राइवर बिना पहिये का ट्रक चलाते हुए नजर आ रहा है।

वायरल ट्रक वीडियो- India TV Hindi
वायरल ट्रक वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में हर रोज हजारों वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे कई वीडियो देखकर आप हैरान रह जाते होंगे। कई बार आपको वीडियो देखकर भी यकीन नहीं होता। अब एक ऐसा ही वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ड्राइवर के ड्राइविंग स्पिरिट को देखकर हर कोई हैरान है। चालक की जोखिम भरी ड्राइविंग देख लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। ड्राइवर काफी तेजी से ट्रक को चलाते हुए नजर भी आता है। 

ट्रक में आगे का पहिया गायब 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बावजूद ट्रक चालक ट्रक को तेजी से भगाता नजर आ रहा है। आगे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रक में आगे के पहिये नहीं हैं फिर भी ट्रक ड्राइवर बिना किसी डर के ट्रक को तेजी से सड़क पर चला रहा है। वीडियो में एक तेल टैंकर ट्रक नजर आ रहा है। जो की सही से चलती नजर आ रही है।

टर्न कैसे करेगा? 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 3 लाख से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ट्रक को टर्न कैसे करेगा?  यूजर ने लिखा कि ये इंडिया में ही संभव किसी के बसकी बात नहीं है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि सही में 21 तोपों की सालामी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।