1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होली से पहले ही आने लगे रुझान! शराब के नशे में बिजली के टावर पर चढ़ गया शख्स, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

होली से पहले ही आने लगे रुझान! शराब के नशे में बिजली के टावर पर चढ़ गया शख्स, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 03, 2026 10:40 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 11:09 pm IST

गाजियाबाद में एक शख्स बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। इस दौरान उसने काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बिजली के टावर पर चढ़ा शख्स।- India TV Hindi
बिजली के टावर पर चढ़ा शख्स। Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद: जिले के इन्दिरापुरम इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां होली से पहले ही  रुझान दिखने शुरू हो गए हैं। दरअसल, यहां शिप्रा इलाके में एक शख्स शराब के नशे में बिजली के टावर पर चढ़ गया, जिसे देखते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बिजली के टावर पर चढ़े शराबी ने काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हालांकि एक स्थानीय व्यक्ति ने ही हिम्मत दिखाई और उसने टावर पर चढ़कर शराबी को काफी समझाने बुझाने के बाद नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि विद्युत सप्लाई नहीं होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस टावर की ऊंचाई इतनी है कि अगर समय रहते उसको नीचे नहीं उतरा जाता तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

बिजली के टावर पर चढ़ा शराबी

दरअसल, पूरा मामला थाना इन्दिरापुरम के NH9 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के पास का बताया जा रहा है। यहां गाजियाबाद के शिप्रा इलाके में औरैया जिले के रहने वाले अजय कश्यप ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। युवक शराब के नशे में बिजली के एक टावर पर चढ़ गया। वहीं युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद इंदिरापुरम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि युवक को उतारने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। 

सामने आया वीडियो

काफी देर से शराब के नशे में टावर पर चढ़े होने की वजह से नीचे मौजूद लोगों में कौतूहल बना हुआ था। इस बीच एक स्थानीय व्यक्ति ने हिम्मत दिखाई और वह भी युवक को उतारने के लिए टावर पर चढ़ गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहां मौजूद लोगों ने ही यह वीडियो बनाया। टावर पर चढ़े व्यक्ति के द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद शराबी युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। गनीमत ये थी कि जिस टॉवर पर युवक चढ़ा था, उसमें अभी इलेक्ट्रिक सप्लाई की लाइन नहीं डाली गई है। (इनपुट- जुबेर अख्तर)

यह भी पढ़ें-

बैंक के अंदर कर्मचारियों ने जमकर मनाई होली, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।