1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने ससुराल में किया अजीबोगरीब कारनामा कि रिश्तेदार हुए हैरान, लोगों ने पूछा- क्या दूल्हा ऐसा कर सकता है?

दूल्हे ने ससुराल में किया अजीबोगरीब कारनामा कि रिश्तेदार हुए हैरान, लोगों ने पूछा- क्या दूल्हा ऐसा कर सकता है?

 Published : Feb 21, 2023 08:40 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 08:40 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे और आप पूछेंगे कि क्या दूल्हा अपनी ससुराल में ऐसी हरकत कर सकता है? हमें लगता है आपने शायद ही कोई ऐसा दूल्हा देखा होगा।

funny video of groom viral- India TV Hindi
दूल्हे का फनी वीडियो वायरल Image Source : INSTAGRAM

देशभर में इस समय शादियों का माहौल चल रहा है ऐसे में शादियों से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे और आप पूछेंगे कि क्या दूल्हा अपनी ससुराल में ऐसी हरकत कर सकता है? हमें लगता है आपने शायद ही कोई ऐसा दूल्हा देखा होगा, जिसने अपनी अजीबोगरीब हरकतों से लोगों को मदहोश कर दिया हो।

दूल्हे की हरकत हैरान कर देगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा नजर आ रहा है। वहीं दूल्हे के पास कई लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। दूल्हा कुर्सी पर बैठा है, आसपास खड़ी महिलाएं अपनी रस्म पूरी कर रही हैं। जब एक महिला दूल्हे को चींटी काटती है तो वह कहता है कि आप चींटी को काट रही हैं। इस पर महिला जवाब देती है कि काटेंगे क्यों नहीं। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपने अंदाज से लोगों को खूब इंप्रेस करता है। वह गाना भी गा रह होता है।

दूल्हा इतना मुंह कैसे खोल सकता है? 
एक यूजर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दूल्हा इतना मुंह कैसे खोल सकता है। एक यूजर ने लिखा कि वाकई लाइफ में इतना कॉन्फिडेंस चाहिए। इसके अलावा वीडियो पर कई फनी कमेंट्स आ रहे हैं, जिसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।