1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो गजब का आविष्कार है भाई! कपड़े धोने का तरीका देख वाशिंग मशीन बनाने वाले भी हिल जाएंगे, देखें Video

ये तो गजब का आविष्कार है भाई! कपड़े धोने का तरीका देख वाशिंग मशीन बनाने वाले भी हिल जाएंगे, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 26, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 04:05 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। एक शख्स ने कपड़े धोने के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया है। आइए डिटेल में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
कपड़े धोने के लिए शख्स ने किया गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर गली और मोहल्ले में एक या दो लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जिनका जुगाड़ देखने के बाद अच्छे-अच्छों का दिमाग हिल जाएगा। और इस बात का सबूत सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स हैं जहां ऐसे जुगाड़ से भरे हुए वीडियो वायरल होते हैं। कभी किसी वीडियो में जुगाड़ वाला स्विमिंग पूल देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में जुगाड़ वाला कूलर देखने को मिलता है। लोग अजब-गजब जुगाड़ करते रहते हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

आपने आजतक दो तरह के लोग देखे होंगे। एक वो जो अपने हाथों से कपड़े धोते हैं और दूसरे वो मिले होंगे जो वाशिंग मशीन से अपने कपड़ों को धोते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी ऐसे आदमी को देखा है जो कपड़ों को धोने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करता हो। वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही एक शख्स देखने को मिला। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने टब में कपड़े डाले हुए हैं। उसमें पानी और सर्फ भी डला हुआ है। उसके ऊपर साइकिल को लेटा दिया है और टब के अंदर साइकिल का पैडल है। शख्स पैडल को अपने हाथ से घूमा रहा है और दूसरी तरफ का पैडल टब में घूमते हुए कपड़ों को घूमा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्रैक्टिकल बुद्धि जीवन को आसान बनाती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 48 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कपड़ों से ज्यादा गंदी तो साइकिल है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये डबल एक्शन है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह मज़ाक नहीं है यह सरल है।

ये भी पढ़ें-

देर रात कुत्तों से बचने के लिए लड़कों ने अपनाई गजब की ट्रिक, Video देख आप हो जाएंगे लोटपोट

सड़क पर लगा जाम तो बाइक कंधे पर उठाकर चल दिया शख्स, Video देख लोग बोले- 'ये तो उल्टा हो गया'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।