1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर लगा जाम तो बाइक कंधे पर उठाकर चल दिया शख्स, Video देख लोग बोले- 'ये तो उल्टा हो गया'

सड़क पर लगा जाम तो बाइक कंधे पर उठाकर चल दिया शख्स, Video देख लोग बोले- 'ये तो उल्टा हो गया'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 26, 2024 02:41 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 02:41 pm IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो में एक शख्स अपने कंधे पर बाइक लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रैफिक के बीच कंधे पर बाइक उठाकर जाता दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है और अनोखी है। यहां कब क्या नजर आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिन भर अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल होते हैं और उनमें से एक या दो वीडियो ऐसे निकल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो सकता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। अब वीडियो में ऐसा क्या है, उसे जानने के लिए खबर को थोड़ा और आगे तक पढ़िए और साथ ही वायरल वीडियो को भी देखिए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है। लोग अपनी गाड़ियों को रोककर जाम के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स नजर आता है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी अपने कंधे पर बाइक को उठाकर जाम से निकलने के लिए आगे बढ़ते जा रहा है। उसे देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि उसने कंधे पर बाइक नहीं बल्कि कोई हल्का सामान रखा हुआ है। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर basit_ki_memes नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 82 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को लोग पाकिस्तान का बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये पाकिस्तान का है। दूसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान बिगनर्स के लिए नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ऐसा इंडिया में मत करना, पाकिस्तान में 70 CC की बाइक बनती है टीन वाली। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो उल्टा हो गया। एक और यूजर ने लिखा- बंदा बाइक पर नहीं है बल्कि बाइक बंदे के ऊपर है।

ये भी पढ़ें-

संसद में हुई चिराग पासवान और कंगना की मुलाकात, दोनों की गजब कैमेस्ट्री का Video हो रहा है वायरल

रील के नशे में पागल होकर शख्स ने अपनी जान को खतरे में डाला, स्टंट के दौरान गर्दन में लगी चोट, Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।