1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब लोगों ने मिलकर की सड़क पर बस ड्राइवर की मदद, देख लोग बोले- 'अभी इंसानियत जिंदा है'

जब लोगों ने मिलकर की सड़क पर बस ड्राइवर की मदद, देख लोग बोले- 'अभी इंसानियत जिंदा है'

 Published : May 01, 2023 11:00 am IST,  Updated : May 01, 2023 11:00 am IST

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मुंबई का है, जहां बस खराब होने पर लोग एक साथ धक्का मार रहे हैं।

वायरल मुंबई बस वीडियो- India TV Hindi
वायरल मुंबई बस वीडियो Image Source : TWITTER/@MEDOHH777

क्या आपने राह चलते किसी की मदद की है? आपने अक्सर सड़कों पर देखा होगा कि किसी की बाइक खराब हो जाती है या बस। हममें से कई लोग ऐसे होते हैं जो नजरअंदाज कर छोड़ देते लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उन लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। जैसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई लोगों ने मिलकर एक बस ड्राइवर की मदद की। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मुंबई का है, जहां बस खराब होने पर लोग एक साथ धक्का मार रहे हैं। 

सभी ने मिलकर की मदद

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लू कलर की बस दिखाई दे रही है। वहीं कई लोग एक साथ खराब बस को धक्का दे रहे हैं।  इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मुंबई जैसे शहर में जहां लोगों के पास रुकने की फुर्सत नहीं है। वहां लोग मिलकर मदद कर रहे हैं। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि सभी के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद शायद आपको भी अच्छी फिलिंग आ जाए। 

आखिर यूजर्स ने क्या कहा? 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हम मुंबई वाले ऐसे ही हैं। एक यूजर ने लिखा कि विश्वास करिए ये सिर्फ मुंबई में हो सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप वीडियो देखिए एक जोमैटो बॉय भी अपना काम छोड़कर मदद कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।