1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या छात्रों को सरकार दे रही फ्री लैपटॉप? जानें वायरल दावे की सच्चाई

क्या छात्रों को सरकार दे रही फ्री लैपटॉप? जानें वायरल दावे की सच्चाई

 Published : Apr 25, 2022 07:23 pm IST,  Updated : Apr 25, 2022 07:23 pm IST

छात्रों को सरकार की तरफ से मुफ्त लैपटॉप देने को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार की ओर से सभी छात्रों को फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा। खबर के बुरी तरह वायरल होने के बाद इसको लेकर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। 

Fact check of Modi government giving free laptops- India TV Hindi
Fact check of Modi government giving free laptops Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वाली भ्रामक पोस्ट वायरल
  • सरकार की ओर से नहीं चलाई जा रही योजना
  • प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने जारी किया स्पष्टीकरण

नई दिल्ली। छात्रों को सरकार की तरफ से मुफ्त लैपटॉप देने को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार की ओर से सभी छात्रों को फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा। खबर के बुरी तरह वायरल होने के बाद इसको लेकर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। 

इस भ्रामक पोस्ट को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में पीआईबी ने कहा है कि यह मैसेज और लिंक पूरी तरह से फर्जी जी है। पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, ऑनलाइन सर्कुलेट किया गया लिंक फेक है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।

ऐसे में आम जनता से अपील की जाती है ऐसी किसी भी लुभावने पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच करें और तभी किसी और को फॉरवर्ड करें। साथ ही किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।

भारत सरकार के नाम पर अक्सर ही फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं। शरारती तत्व भोले-भाले और कम जागरुक लोगों को नौकरी और लुभावने ऑफर देनेक के नाम पर ठगने की कोशिश करते हैं। ऐसे में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो सरकार के नाम पर वायरल हो रहे दावों का फैक्ट चेक कर उनका स्पष्टीकरण देता रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।