1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोहित शर्मा के साथ फैंस ने कर दी बदतमीजी, Video में देखें कैसा रहा उनका रिएक्शन

रोहित शर्मा के साथ फैंस ने कर दी बदतमीजी, Video में देखें कैसा रहा उनका रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 05, 2026 10:57 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 10:57 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे दो युवा फैंस ने रोहित शर्मा के साथ बदतमीजी की और उस पर रोहित शर्मा ने कैसा रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GILL_ISS

इंडिया में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत जमकर है। आप भी अगर क्रिकेट देखते हैं और क्रिकेट लवर हैं तो फिर आप भी किसी न किसी खिलाड़ी को बहुत ही पसंद करते होंगे या फिर ऐसा भी होगा कि हर दौर में आपको एक खिलाड़ी पसंद आया होगा और आप उन सभी को पसंद करते ही होंगे। अब जब भी किसी को अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने का या फिर उनसे मिलने का मौका मिलेगा तो कोई नहीं छोड़ना चाहेगा। ऐसा ही दो युवा फैंस के साथ हुआ जब उन्हें रोहित शर्मा नजर आए मगर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो रोहित शर्मा को पसंद नहीं आया और शायद आपको भी पसंद नहीं आएगा।

रोहित शर्मा के साथ फैंस ने क्या किया

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि रोहित शर्मा कहीं से अपनी कार में निकल रहे थे और इस दौरान अपने फैंस को हाय करने के लिए कार का शीशा नीचे किया और हाथ हिलाया। इसी दौरान नजर आता है कि एक फैन उनके हाथ से हाथ मिला लेता है। इसके बाद जब रोहित शर्मा फिर से हाथ हवा में उठाते हैं तो एक और फैन वहां आ जाता है और दोनों उनके हाथ को पकड़कर जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश करने लेते हैं। इससे रोहित शर्मा भी हैरान हो जाते हैं और अपना हाथ कार के अंदर करके शीशा ऊपर करने लगते हैं और उससे पहले वो उंगली दिखाते नजर आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gill_Iss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रोहित शर्मा भारत के सबसे महान खिलाड़ी हैं और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करना बिल्कुल गलत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गलत आदमी से पंगा ले लिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जीरो विजिबिलिटी में रास्ता सही से पता चले इसलिए लड़कों ने कर डाला ये काम, Video भी बनाया जो हो रहा वायरल

इस भारत देश में कई अखंड मूर्ख लोग हैं! शख्स की बेवकूफी देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।