1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जीरो विजिबिलिटी में रास्ता सही से पता चले इसलिए लड़कों ने कर डाला ये काम, Video भी बनाया जो हो रहा वायरल

जीरो विजिबिलिटी में रास्ता सही से पता चले इसलिए लड़कों ने कर डाला ये काम, Video भी बनाया जो हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 02:46 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पक्का आपको हैरान कर देगा क्योंकि आज से पहले ऐसा कुछ नहीं ही देखा होगा। लड़कों की ये हरकत सही है या फिर गलत है, आप वीडियो देखकर खुद तय कीजिएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KAPIL_JYANI_

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लटफॉर्म है जहां एक बार आने के बाद कोई उसे जल्दी छोड़ नहीं पाता है क्योंकि यहां हर दिन तरह-तरह के ऐसे कंटेंट दिखते हैं जो लोगों की सोच से भी परे होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर अभी हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हमारी बातों से सहमत जरूर होंगे। हंसी-मजाक से लेकर लड़ाई तक, डांस से लेकर स्टंट तक, जुगाड़ से लेकर अतरंगी हरकत तक के वीडियो वायरल होते रहते हैं मगर अभी इन सब से अलग वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कारनामा देखने को मिलेगा। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में दिखता है कि कार धीमी रफ्तार में चल रही है और कोहरा इतना ज्यादा है कि आगे का कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। अब रास्ता सही से दिखे इसलिए इन लड़कों ने एक लड़के को कार के बोनट पर बैठा दिया है जो उन्हें आगे का रास्ता बता रहा है। वो वीडियो में बोलते हैं कि जीरो विजिबिलिटी है और हमने एक लड़के को बाहर बैठा दिया है जो हमें डायरेक्शन दे रहा है। वीडियो में आगे यह भी बताते हैं कि वो रोड पर नहीं है, ऑफ रोड हैं जहां कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kapil_Jyani_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजिया, ये भारत है, यहां रोड पर चलना कोई बच्चों का खेल नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई सच में यार, बेचारे को ठंड में बाहर बैठा रखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- Visibility भले कम हो परंतु गाडी की बोनट पर व्यक्ति को बैठाकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करना उचित नहीं है, ये ऐसे लोग है जो visibility को दिखाकर रील बनाकर लोकप्रिय होने का काम करते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भारत देश में कई अखंड मूर्ख लोग हैं! शख्स की बेवकूफी देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

पत्नी बना रही थी Video और तभी शख्स ने किया कुछ ऐसा कि महिला का चढ़ गया पारा, लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।