1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीच सड़क पर आमने-सामने आए दो स्कूटी सवार, फिर जमकर की बहस, आगे जो हुआ...

बीच सड़क पर आमने-सामने आए दो स्कूटी सवार, फिर जमकर की बहस, आगे जो हुआ...

 Published : Jan 24, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 01:00 pm IST

ऐसे कई वायरल वीडियो आपने देखे होंगे। आज जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप कहेंगे कि लोग सड़क पर बेवजह बहस करते हैं।

Viral Kanpur Video- India TV Hindi
Viral Kanpur Video Image Source : TWITTER

हमारे देश में सड़कों पर लड़ना और झगड़ना आम बात है। आपने कई बार देखा होगा कि जरा सी बात पर लोग भिड़ जाते हैं। कई बार तो हालात ऐसे बन जाते हैं कि लोग मारपीट तक करने लगते हैं। यहां तक की सड़कों पर खूनी खेल भी होते जाते हैं। ऐसे कई वायरल वीडियो आपने देखे होंगे। आज जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप कहेंगे कि लोग सड़क पर बेवजह बहस करते हैं। 

क्या तुम्हारे बाप का रोड है? 

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक स्कूटी चलाते हुए जा रहा होता है, तभी सामने से एक व्यक्ति स्कूटी लिए आ जाता है। व्यक्ति युवक से कहता है कि उड़ाते चले आ रहे हो, दिखाई नहीं दे रहा है क्या? युवक कहता है कि आप नहीं देख रहे हैं, क्या हमारी गलती है? इसके बाद व्यक्ति ऐसी बात कहता है कि युवक भड़क जाता है। व्यक्ति कहता है कि क्या तु्म्हारे बाप का रोड है? गुस्से में युवक कहता है कि तुम्हारे बाप का है क्या? युवक कहता है कि गलत कैसे बोला? बाप के ऊपर कैसे गए? गलत क्यों बोला तुमने। आप वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों के बीच जमकर बहस होती है। 

वीडियो पर यूजर्स ने दिए जवाब 
इस वीडियो एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि कानपुर में रोड पर गाड़ी चलाते समय ऐसे दृश्य हमेशा देखने को मिलते हैं। वहीं आगे लिखा कि भौकाल में कोई कमी न हो। वीडियो पर यूजर्स के जवाब चौंकाने वाले आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन कैमरा पहले से चालू था, इसका मतलब है कि विडियो बनाने वाले को पता था कि ये घटना होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।