1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर और बच्चे में हुई जबरदस्त भिड़ंत, यूजर्स बोले- 'ये साउथ का बंदर है'

बंदर और बच्चे में हुई जबरदस्त भिड़ंत, यूजर्स बोले- 'ये साउथ का बंदर है'

 Published : Feb 23, 2023 03:50 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 03:51 pm IST

इस वीडियो को देखें। इस वीडियो में एक बच्चा बंदर को चिढ़ा रहा है लेकिन बच्चा होनी से बेखबर है कि बंदर कहीं कुछ कर ना दें।

monkey and child fight viral- India TV Hindi
बंदर और बच्चे की फाइट Image Source : INSTAGRAM

क्या आपने भी बचपन में जानवरों के साथ मस्ती की है? अगर हां तो यह वीडियो आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा। जैसे आपने बचपन में बंदरों को देखकर खूब मस्ती की होगी। उसी तरह आज के बच्चे भी बंदरों और अन्य जानवरों के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। उदाहरण के लिए इस वीडियो को देखें। इस वीडियो में एक बच्चा बंदर को चिढ़ा रहा है लेकिन बच्चा होनी से बेखबर है कि बंदर कहीं कुछ कर ना दें। 

बंदर के साथ खिलवाड़ नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर और एक बच्चा नजर आ रहा है। बच्चा बंदर को चिढ़ा रहा है, लेकिन बच्चा इस बात से बिल्कुल भी नहीं डरता कि कहीं बंदर उसे काट न ले। इसके बाद भी वह बंदर को चिढ़ाता है। लेकिन कुछ समय बाद बंदर बच्चे को ऐसा सबक सिखाता है कि वह फिर कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। बंदर पीछे मुड़कर बच्चे को अपने पैर से मारता है। जिसके बाद बच्चे की हवा निकल जाती है। बंदर के हमलावर मोड के डर से बच्चा भाग जाता है।

ये बंदर का साउथ का है
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर कई लाख व्यूज आ गए हैं। वहीं 39 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के फनी रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि  बंदर को ब्रूस ली निकला। एक यूजर ने लिखा कि ये साउथ का बंदर है। इस वीडियो पर यूजर्स के ऐसे रिप्लाई आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको खुद हैरानी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।