1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फोटो को सुलझाना नहीं है आसान काम, इसमें ढूंढे तीन अंतर? अगर आपको मिल जाए तो बताएं

इस फोटो को सुलझाना नहीं है आसान काम, इसमें ढूंढे तीन अंतर? अगर आपको मिल जाए तो बताएं

 Published : Jan 30, 2023 02:40 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 02:40 pm IST

इस फोटो में तीन अंतर है यानी आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सभी हाथी आसानी से समझ में आ जाएंगे।

puzzle game- India TV Hindi
इस फोटो में तीन अंतर खोजना है। Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के ऑनलाइन गेम खेले जाते हैं। इनमें से ऑप्टिकल इल्यूजन और पजल गेम काफी लोकप्रिय है। इस गेम में आपको अपना दिमाग लगाना होता है। अब ऊपर हमने जो फोटो शेयर की है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दोस्तों के साथ कर सकते हैं चैलेंज 

जो फोटो आपने ऊपर देखी है उसमें आपको तीन अंतर खोजने हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में तीन अंतर बताएं और वो भी 7 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस फोटो को अपने दोस्त को दिखाकर भी चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपके दोस्त का दिमाग कितना चलता है ये भी पता लग जाएगा। 

बस तीन अंतर बताएं
इस फोटो में तीन अंतर है यानी आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सभी हाथी आसानी से समझ में आ जाएंगे लेकिन इन सबके बीच आपको तीन अंतर बताना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

यहीं पर जवाब है
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में  तीन अंतर कहां पर है। आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि इसमें तीन अंतर दिखाई दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।