Viral Video : भारत विदेशी पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। विविध संस्कृति, रंग-बिरंगे त्योहार, प्राचीन मंदिर और आध्यात्मिक शांति विदेशियों को खींचती है। अतिथि देवो भव की परंपरा के कारण भारतीयों की मेहमाननवाजी उन्हें हैरान कर देती है। यहां का खाना दुनिया भर में प्रसिद्ध है – मसालेदार करी, ताजा थाली, स्ट्रीट फूड और शाकाहारी विकल्पों की विविधता उनका मन मोह लेती है। योग, आयुर्वेद और ध्यान केंद्र विदेशियों को आध्यात्मिक अनुभव देते हैं। छोटे-छोटे पल जैसे चाय की दुकान पर बातचीत या घर पर आमंत्रण उन्हें जीवन भर याद रहते हैं। हालांकि, इस बार भी एक और विदेशी टूरिस्ट को ऐसा ही अनुभव हुआ है। केरल की खूबसूरती से वो इतना इंप्रेस हुआ कि, उसने कहा 'भारत को रीब्रांडिंग की जरूरत है।'
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jack_ofalljourneys नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उसने कहा कि, 'दुर्भाग्य से, भारत को ऑनलाइन खराब छवि मिलती है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि इनमें से अधिकांश पर्यटक केवल दिल्ली और गोल्डन ट्रायंगल घूमने आते हैं। पर्यटकों को वास्तव में पसंद आने वाले स्थानों को बढ़ावा देने में गंभीरता से बदलाव लाने की जरूरत है।'केरल को स्वच्छ और शांतिपूर्ण बताते हुए हीटन ने कहा कि भारत के इस दक्षिणी राज्य को देखने का सबसे अच्छा तरीका बैकवाटर में हाउसबोट की सवारी करना है। आगे वो कहता है कि, 'दूसरी ओर, केरल बिल्कुल शानदार है: स्वच्छ, शांत और बेहद खूबसूरत। जाहिर है, केरल का असली मजा लेने का सबसे अच्छा तरीका है इस तरह की पारंपरिक हाउसबोट में बैकवाटर की सैर करना। भला किसे ये पसंद नहीं आएगा?" हीटन ने कहा। टूरिस्ट ने कहा, "विशाल, उच्च गुणवत्ता वाला, शांत और शानदार भारतीय भोजन के साथ, यह अब तक भारत में मेरा सबसे अच्छा अनुभव रहा है।"
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने हीटन द्वारा अपने दिल को छू लेने वाले अनुभव को साझा करने के लिए उनकी सराहना की, जबकि अन्य लोगों ने बैकवाटर की सुंदरता के बारे में उनके आकलन से सहमति जताई। एक यूजर ने लिखा कि, "मैं अभी एलेप्पी में हूं, और यह अद्भुत है! केरल आने के बाद भारत के बारे में मेरी राय पूरी तरह बदल गई है।" दूसरे यूजर ने लिखा कि, "गोवा, केरल, कोंकण, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, उत्तर पूर्व, कश्मीर, सभी बेहद खूबसूरत हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा कि, "केरल के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की भी यात्रा करें। हमने ट्रेकिंग, आध्यात्मिक यात्रा, पर्वतीय स्थलों, यूनेस्को स्थलों और बहुत कुछ के लिए टूर प्लान तैयार किए हैं। यह बेहद खूबसूरत है।" चौथे यूजर ने लिखा कि, "यह भारत का सबसे सभ्य हिस्सा है, साफ-सुथरा, व्यवस्थित, अधिक आबादी वाला और कूड़े से भरा हुआ नहीं, समावेशी, नागरिक-उन्मुख और सबसे बढ़कर मेहमाननवाज।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video : यूरोप में गन्ने के रस का ठेला देख चौंक गए भारतीय, रेसिपी और कीमत देखकर हंसी जरूर आएगी