1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. PHOTOS: कौन है पूर्व Miss Ukraine, जो सच में रूस के खिलाफ 'युद्ध' लड़ने उतरीं

PHOTOS: कौन है पूर्व Miss Ukraine, जो सच में रूस के खिलाफ 'युद्ध' लड़ने उतरीं

 Published : Mar 01, 2022 04:22 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 04:22 pm IST

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। युद्ध की तबाही वाली तस्वीरें दिल को दहला रही हैं। वहीं इसी बीच पूर्व मिस यूक्रेन Anastasiia Lenna के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

former Miss Ukraine Anastasia Lenna- India TV Hindi
पूर्व मिस यूक्रेन की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/ANASTASIA LENNA

Highlights

  • जानिए वायरल हो रही तस्वीरों का सच क्या है?
  • पूर्व Miss Ukraine ने एक नहीं कई तस्वीरें शेयर की हैं
  • रूस के खिलाफ लिखी हैं ये कुछ बातें

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। युद्ध की तबाही वाली तस्वीरें दिल को दहला रही हैं। वहीं यूक्रेन सरकार ने 18- 60 साल तक के पुरुषों को रूस के खिलाफ लड़ाई में उतरने को कहा है। इसी बीच पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना (Anastasiia Lenna) के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। Anastasiia Lenna फोटो में बंदूक ताने दिखाई दे रही हैं।

असल में इस वायरल फोटो सही हैं। पूर्व मिस यूक्रेन Anastasiia Lenna ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। अनास्तासिया लेना ने एक नहीं कई पोस्ट किए हैं जिसमें वो साफ तौर पर रूस के युद्ध के खिलाफ खड़ी दिखाई दे रही हैं।

अनास्तासिया ने कैप्शन में साफ तौर पर लिखा है- "कब्जे की नियत से जो भी यूक्रेन सीमा में घुसेगा, मारा जाएगा।" साथ ही अनास्तासिया ने पोस्ट के साथ हैशटैग #standwithukraine #handsoffukraine भी लिखा है। पोस्ट पर लोग कमेंट के जरिए हौंसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

हाथ में बंदूक लिए खड़ी Anastasiia Lenna की तस्वीरें देखें- 

अनास्तासिया लेना साल 2015 में मिस यूक्रेन के खिताब से नवाजी गई थीं। अनास्तासिया को सोशल मीडिया पर काफी लोग फॉलो करते हैं। हालांकि फैंस इनको बोल्ड अंदाज के लिए जानते हैं लेकिन आज देश के लिए वो बंदूक लिए खड़ी दिखाई दे रही हैं।

अनास्तासिया ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन लिखा है- "मैं फौजी नहीं, सिर्फ एक इंसान हूं। वर्तमान स्थिति के कारण मैं बात करना चाहती हूँ! मैं फौजी नहीं हूं, सिर्फ एक महिला हूं, सिर्फ एक सामान्य इंसान हूं। बस एक इंसान, मेरे देश के सभी लोगों की तरह। मैं भी सालों से एयरसॉफ्ट प्लेयर हूं।"

साथ ही वो उसी पोस्ट में यह भी लिखती हैं- "आप Google कर सकते हैं कि #airsoft का क्या अर्थ है। मेरी प्रोफ़ाइल की सभी तस्वीरें लोगों को प्रेरित करने के लिए हैं। मैं अपने देश के लिए सभी ध्यान और समर्थन की सराहना करती हूं, यूक्रेन में सभी लोग हम रूसी आक्रमण के खिलाफ हर दिन लड़ेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।