1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिग्रेनचर ब्रिज पर 4 लड़के 3 बाइक पर कर रहे थे मस्ती, दिल्ली पुलिस ने उतारा बाइकर्स के स्टंट का नशा-VIDEO

सिग्रेनचर ब्रिज पर 4 लड़के 3 बाइक पर कर रहे थे मस्ती, दिल्ली पुलिस ने उतारा बाइकर्स के स्टंट का नशा-VIDEO

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 24, 2026 08:38 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 09:11 am IST

दिल्ली पुलिस की टीम ने सभी स्टंट करने वाले लड़कों को हिरासत में ले लिया है। वीडियो में दिख रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

सिग्नेचर ब्रिज पर स्टंट करते हुए बाइकर्स- India TV Hindi
सिग्नेचर ब्रिज पर स्टंट करते हुए बाइकर्स Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हुए बाइकर्स अकसर दिख जाते हैं। दिल्ली पुलिस इन स्टंट करने वाले बाइकर्स को सबक भी सिखाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बाइकर्स की स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस पर एक्शन लिया है।

सभी बाइकर्स गिरफ्तार

4 युवक दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर बीच सड़क पर 3 बाइक से खतरनाक बाइक चला रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना भी बज रहा है। वीडियो के इंस्टाग्राम में वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने सभी बाइकर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक भी जब्त कर ली गई है।

इंस्टाग्राम पर मिली थी शिकायत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लापरवाह और खतरनाक बाइकिंग एक्टिविटी के बारे में इंस्टाग्राम पर मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस स्टेशन न्यू उस्मानपुर थाने की पुलिस ने FIR नंबर 111/26 के तहत सेक्शन 281/125(A) BNS और 194D/38/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी बाइकर्स के नाम भी आए सामने

शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों को तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया। आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। पहले का नाम 22 वर्षीय तुषार पुनिया है। दूसरे आरोपी का नाम 20 वर्षीय तनिष्क मावी है। तीसरे आरोपी की उम्र 20 साल है, उसका नाम पुष्पेंद्र है। तीनों ही बाइक पर स्टंट करने वाले आरोपी दिल्ली के खजूरी खास के रहने वाले हैं।

बाइक भी की गईं जब्त

जांच के दौरान जुर्म करने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गईं हैं। दो मोटरसाइकिलें, जिन्हें पहले ही PS न्यू उस्मानपुर में सेक्शन 281 BNS के तहत 17.02.2026 की एक और FIR नंबर 101/26 में ज़ब्त किया जा चुका था, इस मामले से जुड़ी थीं। इसके अलावा आरोपी पुष्पेंद्र की एक मोटरसाइकिल उसे भी इस मामले में जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।