1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोबाइल में मेंढक खेल रहा था गेम, फोन छीनने पर कर दिया बवाल, देखें वीडियो

मोबाइल में मेंढक खेल रहा था गेम, फोन छीनने पर कर दिया बवाल, देखें वीडियो

 Published : Mar 15, 2023 09:54 am IST,  Updated : Mar 15, 2023 09:54 am IST

मेंढक को देखकर आप कहेंगे कि आज के मेंढक भी हाईटेक हो गए हैं। वे समय के साथ समझदार भी होते जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं ये वीडियो।

Frog playing mobile game- India TV Hindi
मोबाइल गेम खेलता मेंढक Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर हर रोज कई वायरल वीडियोज देखे ही होंगे। इतने सारे वीडियो देखकर यकीन नहीं होता, क्या ऐसा भी हो सकता है? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। मेंढक को देखकर आप कहेंगे कि आज के मेंढक भी हाईटेक हो गए हैं। वे समय के साथ समझदार भी होते जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं ये वीडियो।

मेंढक मोबाइल में खेल रहा है गेम 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोबाइल के सामने एक मेंढक बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स ने मोबाइल में गेम खोल रखा है। मेंढक बड़े ध्यान से देख रहा होता है। गेम में आप देखेंगे कि एक के बाद एक कीड़े निकल रहे हैं, जिन्हें मेंढक खाने की कोशिश करता है। मेंढक सोचता है कि वह वास्तव में कीड़ों को मारकर खा रहा है। इसमें यह देखा जा सकता है कि मेंढक एक भी कीड़ो को भी आगे नहीं जाने देते हैं। लेकिन कुछ देर बाद ऐसा कांड हो जाता है कि शायद मोबाइल रखने वाले युवक ने भी नहीं सोचा होगा। जैसे ही युवक खेल खत्म करता है, मेंढक युवक की उंगली पर हमला कर देता है।

यूजर्स के रिएक्शन काफी चौंकाने वाले 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडिय को 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइ किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन काफी चौंकाने वाले आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक यूजर ने लिखा कि लोग सही कहते हैं कि समय के साथ हर चीजें बदल जाती है। एक यूजर ने लिखा कि काफी स्मार्ट फ्रॉग है। ऐसे फ्रॉग को रखना चाहिए। इस वीडियो पर देखें कि यूजर्स काफी फनी रिप्लाई भी कर रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।